Rajendra Devray / Mon, Sep 29, 2025 / Post views : 274
धार धामनोद पुलिस अधीक्षक महोदय मयंक अवस्थी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डाबर के मार्गदर्शन में एस.डी.ओ.पी. मोनिकासिंह के निर्देशन में जिला धार क्षेत्र में सम्पति संबंधी अपराधो की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना कानवन के अपराध क्रमांक 268/2025 धारा 303(2) बी.एन.एस. 126 विद्युत एक्ट गिरफ्तारसुदा आरोपीगण 1. अशोक पिता बदम सिंह बागरी उम्र 20 साल निवासी तारोंद थाना कानवन, 2. मोसम पिता लाखन जोशी उम्र 32 साल निवासी 12 पत्थर छोटा नागदा थाना कानवन, 3. विकास पिता हटेसिंह बागरी उम्र 22 साल निवासी बिगाईगा थाना भैरुगड जिला उज्जैन, 4. सुनिल पिता कमल चन्द्रवंशी जाति बागरी उम्र 25 साल निवासी विनायगा थाना भैरुगड जिला उज्जैन, 5. जानकीलाल पिता जगदीश चन्द्रवंशी जाति बागरी उम्र 32 साल निवासी विनायगा थाना भैरुगड जिला उज्जैन, 6. सलमान पिता सत्तार शाह जाति फकिर उम्र 29 साल निवासी बामंदा थाना बलकवाडा जिला खरगोन, 7. समीर पिता सलीम शाह जाति फकिर उम्र 35 साल निवासी पिपलिया खाल, 8. सुनिल पिता राधेश्या चन्द्रवंशी जाति बागरी उम्र 19 साल निवासी विनायगा थाना भैरुगड जिला उज्जैन, 9. नरेन्द्र पिता संतोष जोशी उम्र 37 साल निवासी 12 पत्थर छोटा नागदा थाना कानवन से पुछताछ कर धारा 23(2) बी.एस.ए. के मेमोरेण्डम में थाना धामनोद क्षेत्रानतर्गत पलासिया तथा इन्द्रानगर के बीच बड़ी नहर के पास व ग्राम डोगरयांव मे विद्युत तार चोरी करना बताया गया था बाद उक्त आरोपीयो का माननीय न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट जारी करवा कर फार्म गिरफ्तारी ली गई बाद आरोपीगण 1. अशोक बागरी, 2. मोसम जोशी,, 3. विकास बागरी 4. सुनिल बागरी, 5. जानकीलाल चन्द्रवंशी, 8. सुनिल बागरी 9. नरेन्द्र जोशी से पुछताछ करते उक्त आरोपीगण ने थाना धामनोद क्षेत्र में विद्युत तार चोरी करना कबुल किया जो समीर के छोटा लॉडिग वाहन से चोरी करने आते और चोरी करने बाद विधुत तार सलमान पिता सत्तार शाह जाति फकिर उम्र 29 साल निवासी बामंदा थाना बलकवाडा जिला खरगोन तथा समीर पिता सलीम शाह जाति फकिर उम्र 35 साल निवासी पिपलिया खाल को बेच देते थे। जिसपर आरोपी सलमान की निशादेही से 01 क्विटल 34 किलो विधुत तार किमती करीबन 326800/- तथा आरोपी समीर की निशादेही से 31 किलो विधुत तार किमती 1,06000/- रूपये जप्त की गई।
उक्त कार्यवाही के दौरान थाना प्रभारी धामनोद प्रवीण ठाकरे, सहायक उपनिरीक्षक राजेश गेहलोत, सउनि सुरेन्द्रसिह राजावत, प्रआर. 489 दिनेश भावर, आर. 394 अजितसिह मण्डलोई, आर. 1193 इन्द्रपाल लीधी की सराहनीय भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन