Rajendra Devray / Thu, Apr 3, 2025 / Post views : 276


*बच्चों के प्रथम श्रेणी पर आने पर प्रतिवर्ष विद्यालय को दी जाएगी राशि, स्कूल के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी* विधायक कालूसिंह ठाकुर
*आनंद मय कार्यक्रम में मनाया गया प्रवेश उत्सव*
*विधायक कालू सिंह ठाकुर ने परिसर में पैवर्स लगाने एवं पेयजल टैंकर एवं यात्री प्रतीक्षालय देने की की घोषणा*
नालछा/धार जिले के नालछा विकासखंड के माध्यमिक विद्यालय कागदीपुरा में विधायक कालू सिंह ठाकुर के मुख्य अतिथि में प्रवेश उत्सव मनाया गया। इस दौरान विधायक श्री ठाकुर ने नवीन प्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर एवं पुष्प माला पहनकर स्वागत किया साथ ही निशुल्क पुस्तक देकर बच्चों का विद्यालय का प्रवेश करवाया।विद्यालय परिवार की मांग पर विधायक ठाकुर ने स्कूल परिसर में पैवर्स लगाने की घोषणा की जिसका सभी ग्राम वासियों ने जोरदार स्वागत किया।
सरस्वती पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विधायक श्री ठाकुर ने यहां स्कूल के शिक्षक बच्चों एवं जनप्रतिनिधियों की मांग पर विद्यालय परिसर में पैवर्स लगाने के लिए राशि देने की घोषणा की साथ ही ग्रामीणों की मांग पर पेयजल टैंकर एवं यात्री प्रतीक्षालय देने की की घोषणा की। विधायक श्री ठाकुर ने कहा कि कागजीपुरा का विद्यालय मध्य प्रदेश ही नहीं जबकि देशभर में प्रसिद्ध है यहां बच्चों को गुणवत्ता युक्त पढ़ाई की जा रही है विधायक श्री ठाकुर ने राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित शिक्षक सुभाष यादव को पुष्प माला पहनकर सम्मानित करते हुए कहा कि विद्यालय के बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होंगे तो वह अगले वर्ष फिर प्रवेश उत्सव में आकर विद्यालय के लिए राशि देंगे उन्होंने कहा कि विद्यालय के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। विद्यालय की कार्य योजना के संबंध में शिक्षक सुभाष यादव ने जानकारी दी।
*इन्होंने किए विचार व्यक्त*
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष रघु निनामा, जनपद उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति सदस्य जनपद सदस्य प्रियंका पटेल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी , बी, एम, चौरसिया, खंड स्त्रोत समन्वयक राजेश शिंदे, जनपद सदस्य पवन कुशवाह, भाजपा नेता विनोद ठाकुर, सरपंच कैलाश मावी,पत्रकार ऋषिराज जायसवाल, विनीत सिंह यादव, आदि ने विचार व्यक्त किये।
*कक्षा में जाकर शैक्षणिक व्यवस्थाएं देखी*
कार्यक्रम के पश्चात विधायक श्री ठाकुर ने यहां प्राथमिक विद्यालय में जाकर बच्चों को दी जा रही है शैक्षणिक व्यवस्था को देखा। यहां वेस्टेज मटेरियल से बनाए गए अलग-अलग तरीके शिक्षण सामग्री पर हो रहे नवाचार व पढ़ने के तरीके को देखकर विधायक श्री ठाकुर काफी प्रभावित हुए। उन्होंने बच्चों के शैक्षणिक स्तर को देखकर काफी प्रशंसा की।
*मंच पर उनकी रही उपस्थित*
कार्यक्रम में जनपद पंचायत के विधायक प्रतिनिधि संतोष पटेल,पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश कामदार, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष राठौड़, भाजपा नेता निखिल ग्वाल, भाजपा के वरिष्ठ एवं विधायक मीडिया प्रभारी कांतिलाल शर्मा, शिक्षा समिति के विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर महेश यादव, भॊजपाल दरबार, आदि उपस्थित थै।संचालन शिक्षक राजेश राठौड़ ने किया एवं आभार संकुल प्राचार्य भरत पटेल ने माना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन