: मनावर नगर व सिंघाना के दिंगबर जैन मंदिरों मे गत दिनों हुई लाखो के चांदी के बर्तन व नगदी चोरी के मामले में तेरह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई सुराग नही मिला है समाज जनों ने मोन जुलूस निकाल कर जताया विरोध
Rajendra Devray
/
Fri, Mar 7, 2025
/
Post views : 262
मनावर नगर व सिंघाना के दिंगबर जैन मंदिरों मे गत दिनों हुई लाखो के चांदी के बर्तन व नगदी चोरी के मामले में तेरह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई सुराग नही मिला है।
जिसको लेकर आज 7 मार्च दोपहर को महावीर दिगम्बर जिनालय चैतन्य धाम में चोरी की घटना को लेकर पुलिस प्रशासन की कार्य प्रणाली के खिलाफ पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए सर्वधर्म व जैन समाज ने नगर के प्रमुख मार्गो से जुलुस निकालकर तहसीलदार कृणाल अवस्या को पीएम नरेन्द्र मोदी, सीएम मोहन यादव, आईजी ग्रामीण इंदौर संभाग, पुलिस अधीक्षक धार के नाम सौपा सौंपा गया ।घटना को लेकर जैन समाज में रोष प्याप्त है। ज्ञात है, नगर के मध्य चेतन्यधाम स्थित पार्शनाथ दिंगबर जैन मंदिर गत 22 फरवरी सोमवार को तीन चारों ने मुख्य दरवाजा तोड़कर चोरी की घटना अंजाम दिया था।क्षेत्र के मंदिरों में हुई की घटना को लेकर मंदिर के अध्यक्ष राकेश जैन,नरेश बड़जात्या (मामा )
ने चोरी की घटना पर नाराजगी जाहिर कर कहा कि यदि पुलिस प्रशासन चोरी गये चांदी के बर्तन सहीत आरोपियों को नहीं शीघ्र पकड़ाता है तो पूरा जैन समाज मालवा- निमाड़ क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन करेगा।अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया आज समाज के महिला,पुरुष,बच्चों मौन जूलूस निकाला है साथ ही रविवार से चरणबध आंदोलन प्रारंभ होगा।
इसके बाद भी यदि तीन दिन के भीतर चोर पकड़े नहीं जाते हैं, तो मनावर, बाकानेर, सिंघाना, गंधवानी सहित अन्य प्रमुख ग्रामों में समाजजन अपना व्यापार बंद रखेगे।समाजजनों ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर हो रही चोरी की घटनाओं से समाज में असुरक्षा मेहसूस कर रहा है। नगर के धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए जाने व नगर में गश्त व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग कि है, जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके। दिंगबर जैन समाज के अध्यक्ष आरसी जैन ने कहा कि आखिर क्यों चोर इतनी आसानी से धार्मिक स्थलों में सेंध लगाने में कामयाब हो जाते हैं और प्रशासन इन घटनाओं पर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रहा है। जैन समाज ने मांग की है कि चोरी की घटनाओं की गहन जांच कर आरोपितों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।ज्ञापन का वाचन पारस कासलीवाल व राहुल खटोड़ ने किया।
इस अवसर पर श्वेतांबर समाज के अध्यक्ष प्रवीण खटोड़,पाटीदार समाज के सुरेश पाटीदार,दिनेश सारण,पंकज गोधा,वीरेन्द्र लोकेश बाकलीवाल,
देवेन्द्र जैन,पवन,संदीप बड़जात्या, विनीत खटोड़ सहीत बड़ी संख्या में पांच गांवों के समाजजन मोजूद थे।