Rajendra Devray / Thu, Apr 3, 2025 / Post views : 217
*मनावर* जल गंगा संवर्धन एवं संरक्षण अभियान अंतर्गत धार जिले के विकास खण्ड मनावर के ग्राम देवरा में आज दिनांक 03 अप्रैल 2025 को म प्र जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक भुवान सिंह गेहलोत के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था देवरा के अध्यक्ष पदम जामोद, सक्रिय सदस्य राजाराम झमेले, गोलू मंडलोई, सौरभ मंडलोई, जगदीश, दिनेश, राहुल, बलराम सोलंकी, पैसा मोबाइलाइजर लक्ष्मण चौहान, मां नर्मदा सेवा एवं जनकल्याण समिति एकलवारा के अध्यक्ष प्रवीण दास बैरागी, मेंटर बलराम सोलंकी सहित ग्रामीण जनों द्वारा ग्राम देवरा के स्कूल फलिये के नीचे बहते पाने पर सामूहिक रूप से 25 लोगो ने श्रमदान कर 60 बोरियों का बोरी बंधान निर्माण कार्य किया गया । इसके पूर्व विकास खण्ड समन्वयक भुवन सिंह गेहलोत द्वारा ग्राम देवरा के पटेल फलिये में ग्रामीणों को अपने ग्राम में जल संरक्षण हेतु बनाए गए जल स्त्रोतों जैसे कुएं, बावड़ी, स्टॉप डेम,तालाबो, आदि की साफ़ सफाई व गहरीकरण कार्य , एवं ग्राम में बहने वाले छोटे छोटे नालों पर सामूहिक रूप से श्रमदान कर जल संरक्षण करने हेतु प्रेरित किया । जिससे कुएं,बावड़ी हेडपंप आदि जल स्त्रोतों में जल स्तर बढ़ जायेगा। ताकि हमें गर्मी के दिनों में पेयजल एवं सिंचाई करने हेतु पानी की समस्या का सामना न करना पड़े। साथ ही गेहलोत द्वारा जल गंगा संवर्धन एवं संरक्षण अभियान की रूपरेखा एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी से ग्रामीणों को अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन