*बड़वानी पुलिस की एक और बडी कार्यवाही थाना जुलवानिया पुलिस ने रात्रि में गृहभेदन कर 12 लाख 27 हजार का मश्रुका चोरी का किया पर्दाफाश*
*अज्ञात आरोपियों की लगातार पतारसी कर आरोपी की पहचान कर किया गिरफ्तार,आरोपी से किया बरामद चोरी का मश्रुका, तकनीक एवं भौतिक साक्ष्य की मदद से हुआ चोरी की वारदात का खुलासा*
दिनांक 28.08.2024 को फरियादी अरुण कुमार साहु पिता अशोक साहु उम्र 63 साल निवासी जामा मस्जिद के सामने जुलवानिया का थाना उपस्थित होकर बताया की रात्रि के दौरान मेरे घर से अज्ञात बदमाशों के व्दारा 10 लाख 27 हजार रुपये नकदी व सोने व चाँदी के आभुषण किमती 02 लाख रुपये के चोरी करके ले गये फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रं. 221/24 धारा - 305 (1) , 331(4) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । पुलिस अधीक्षक श्री पुनित गेहलोद के निर्देशन एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक़ श्री अनिल कुमार पाटीदार एवं डीएसपी महेश सुनेया महिला सेल , एसडीओपी राजपुर श्री आयुष कुमार अलावा के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी जुलवानिया सोनल सिसोदिया द्वारा टीम गठित कर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में घटना की सूचना पर से त्वरित कार्यवाही करते टीम गठित कि गई टीम के व्दारा घटना स्थल के भौतिक एवं अन्य तकनीक साक्ष्य के आधार पर लगातार अज्ञात बदमाशों की तलाश करते हुए अथक प्रयास करते आरोपी सोहिल पिता नरेश झाजा उम्र 19 साल जाति कंजर निवासी टोकंला जिला देवास (म0प्र0) की पहचान स्पष्ट होने से आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के बताये अनुसार घटना में प्रयुक्त एक पल्सर मोटर सायकल व 75000/-रुपये जप्त किये गये। आरोपी से घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पूछताछ जारी है। अन्य आरोपियों का खुलासा शीघ्र किया जायेगा।
*उक्त कार्यवाही में - 01. निरीक्षक सोनल सिसौदिया , 02.उनि अशोक खेडकर 03. सउनि प्रवीण मण्डलोई, 04. सउनि विक्रम किराड़े, 04.प्रआर. 59 सतीश पाटीदार, 05. प्रआर. अरविन्द यादव, 06. आर. 209 अमजद पठान, 07. आर. 564 जयेश बरुआ, 08. आर अश्विन पाटीदार, 09. आर योगेश पाटिल साइबर सेल की सराहनीय भूमिका रही।*