Rajendra Devray / Sun, Mar 16, 2025 / Post views : 229
नालछा/नालछा विकासखंड के 27 विद्यालय के कक्षा ग्यारहवीं एवं नवी के वार्षिक परीक्षा परिणाम की आज घोषणा हुई है। कक्षा ग्यारहवीं वीं में 1055 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे। जिसमें 866 विद्यार्थी परीक्षा में सफल हुए हैं। कक्षा नवीं में 2177 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जिसमें 1483 विद्यार्थी पास हुए। परीक्षा परिणाम में सी एम राइस स्कूल नालछा की कक्षा 11वीं विज्ञान संकाय की छात्रा कुमारी कुसुम पिता जितेंद्र परमार ने 86% अंक प्राप्त कर विकासखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी बी एम चौरसिया एवं विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती सरिता सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज विकासखंड के 27 विद्यालयों के कक्षा ग्यारहवीं एवं नवी के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।
जिसमें कक्षा 11वीं में 1055 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। जिसमें 866 विद्यार्थी सफल हुए हैं। 410 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी एवं 450 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी मैं उत्तीर्ण हुए हैं।
*नवी में 1483 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए*
कक्षा नवी की वार्षिक परीक्षा में 2177 विद्यार्थियों में से 1483 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए इसमें 554 विद्यार्थी प्रथम एवं 836 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। सभी विद्यालयों में परीक्षा परिणाम चस्पा कर दिया गया है। इधर सफल हुए विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है।
*सी एम राइस विद्यालय का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा*
प्राचार्य श्रीमती सोलंकी ने बताया कि सी एम राइस विद्यालय में कक्षा ग्यारहवीं की परीक्षा में 121 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें 92 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए जिसमें 56 प्रथम श्रेणी एवं 36 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। इसी तरह कक्षा नवी की वार्षिक परीक्षा में 132 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे जिसमें 85 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं 31 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी 5 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी एवं 1विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में सम्मिलित हुआ है।
*नालछा की छात्रा कुमारी कुसुम रही विकासखंड में टॉपर*
सी एम राइस विद्यालय एक कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा कुमारी कुसुम जितेंद्र परमार ने 86% अंक प्राप्त कर विकासखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया है छात्र का स्कूल में विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन