Rajendra Devray / Sun, Apr 6, 2025 / Post views : 213


संवाददाता मांडू --:पर्यटन नगरी मांडू में आज रविवार रामनवमी पर श्रीराम जन्मोत्सव आस्था एवं उत्साह के साथ मनाया गया। घड़ी की सूई ने जैसे ही दोपहर 12 बजने का इशारा किया महामंडलेश्वर नरसिंह दास और उपस्थित संतों के सान्निाध्य में परंपरागत रूप से जन्मोत्सव मनाया गया। भगवान राम के जयकारों से पर्यटन नगरी गूंज उठी। सुबह 5:00 से विशेष औषधीय से भगवान राम का अभिषेक किया वहीं पंचामृत से भी यह अभिषेक किया आए हुए साधु संत आचार्य पंडितों ने, सुबह से लेकर रात तक हजारों राम भक्तों ने मांडू पहुंचकर प्रभु श्रीराम के दर्शन किए। इसके बाद प्रभु श्रीराम नगर भ्रमण पर निकले।
गौरतलब है कि मांडू में भगवान राम की विश्व की एकमात्र चतुर्भुज मूर्ति हैं, जो वनवासी स्वरूप में हैं। संतों को स्वप्न में संज्ञान मिलने के बाद तलघर से मूर्तियां निकली थी। यहां प्रतिवर्ष श्रीराम जन्मोत्सव बड़े ही वैभवशाली तरीके से मनाया जाता है। हजारों की संख्या में भक्तों के साथ जिले के जनप्रतिनिधि और समाजसेवा पहुंचकर प्रभु श्रीराम का दर्शन लाभ लेते हैं। मांडू थाना प्रभारी राम सिंह राठौड़ और उनकी टीम ने सभी व्यवस्थाओं को लेकर सक्रियता दिखाई।
● बैंड बाजे ढोल ताशे की धुन पर निकला परंपरागत डोले में बैठ श्रीराम ने किया नगर भ्रमण
श्रीरामनवमी पर परंपरानुसार प्रभु श्रीराम डोले में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले। भक्त और नगरवासियों ने पलक-पावड़े बिछाकर स्वागत किया। मांडू के चतुर्भुज सरकार अखाड़ा दल के कलाकारों ने एक से एक बढ़कर करतब दिखाए। रामायण मंडल द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई।
● चतुर्भुज सरकार अखाड़ा दल ने दिखाएं कर्तव्य
मांडू के प्रसिद्ध चतुर्भुज सरकार अखाड़ा दल के युवा कलाकारों ने आकर्षक कर्तव्य दिखाएं, मुंह से आग जलाकर, आतिशबाजी की तो दूसरी ओर बनेठी घुमाई और कई अखाड़े के अनूठे कर्तव्य दिखाएं,
● नगर में जगह-जगह हुआ स्वागत भगवान राम के डोले का
मांडू चतुर्भुज श्री राम मंदिर से शाम 5:00 बजे निकाला डोला नगर भ्रमण करने, और 56 महल पहुंचा जहां महंत नरसिंह दास ने पूजा अर्चना की, डोले का नगर वासियों ने जगह-जगह पुष्पों से और पुष्प माला से स्वागत किया,
● भगवान को छप्पन भोग लगाए गए
इस बार राम जन्मोत्सव पर विशेष चतुर्भुज राम मंदिर में भगवान को छप्पन भोग का प्रसाद बनाकर उसका भोग लगाया गया, आचार्य पंडितों ने वैदिक मंत्र उपचार के साथ भगवान को इस प्रसाद का भोग लगाया।
● कई प्रदेशों से मांडू पहुंचा संतों आचार्य पंडित मांडू पहुंचे
कई प्रदेशों के संतों का एक बड़ा दल मांडू आया। उन्होंने प्रभु श्रीराम के दर्शन और पूजा-अर्चना कर जन्मोत्सव के आयोजनों का लाभ लिया। श्रद्धालुओं ने श्रीराम नवमी पर आयोजित होने वाले मेले में भी आनंद उठाया। महामंडलेश्वर डा. नरसिंहजी महाराज,, पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, धार विधायक नीना वर्मा, केंद्रीय मंत्री सांसद सावित्री ठाकुर, धरम पूरी विधायक कालू सिंह ठाकुर, मांडू नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि और जिला महामंत्री जयराम गावर सहित बड़ी संख्या जनप्रतिनिधि पार्षद और हजारों भक्त मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन