मनावर :- इस देश की दिशा और दशा बदलने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है आगामी 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी अपना स्थापना दिवस और 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती बड़े स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से मनाएगा भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकरजी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण होगा आगामी कार्यक्रम को लेकर प्रत्येक बूथ स्तर पर भाजपा के प्राथमिक सदस्य का एकत्रतीकरण होगा पार्टी का स्थापना दिवस हर्षोल्लाह से मनाया जाएगा , विधानसभा स्तर पर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन होगा प्रत्येक परिवारों में भाजपा ध्वज फहराया है 9 से 13 अप्रैल तक सेवा भाव के माध्यम से सेवा दिवस तीन दिनों तक मंडल के हर गांव , मोहल्ले, बस्ती में स्थानीय जनप्रतिनिधि पूर्व सांसद और पूर्व विधायक , वर्तमान जिला पंचायत सदस्य , पूर्व सरपंच वर्तमान सरपंच , जनपद सदस्य सभी इन सम्मेलनों में सहभागिता करेंगे और इस अभियान सम्मिलित होंगे
भारतीय जनता पार्टी जिला ग्रामीण बनने के बाद प्रथम मनावर विश्रामगृह में भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार प्रेस वार्ता में कहीं भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा दल है कब किस व्यक्ति सामान्य व्यक्ति को कौन सा दायित्व मिल जाए यह किसी को मालूम नहीं होता है मुझे जैसे सामान्य व्यक्ति को भी भाजपा संगठन की नवीन रचना जिला ग्रामीण अध्यक्ष बनाकर एक दायित्व देकर एक नई जिम्मेदारी के साथ चुनौती मिली है चुनौतियों का सामना करना बड़ा काम है सब मिलकर , सबका साथ , सबका विकास और सबका सम्मान के साथ उन चुनौतियों का सामना करेंगे
प्रेस वार्ता में विधानसभा प्रत्याशी शिवराम कन्नौज , वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर पाटीदार (मनावर) जिला उपाध्यक्ष सौरभ शर्मा काका उपस्थित रहे प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार ने कहा कि आगे आने वाले समय में हम सब कार्यकर्ताओं अर्थक प्रयास से भाजपा ग्रामीण जिले की मनावर, गंधवानी कुक्षी और धर्मपुरी सभी विधानसभा पर विजयश्री मिलेगी ...!