Rajendra Devray / Thu, Apr 3, 2025 / Post views : 221







समाज द्वारा भी माता की पूजा अर्चना कर माता की पूजन की गई
वहीं कई समाजों के द्वारा सामूहिक भोज के जगह-जगह आयोजन सम्पन्न हुए
गुरुवार शाम को 6 बजे से सभी समाजजन अपने-अपने घरों से ढोल के साथ माता को बसस्टैंड स्थित मुकातीजी की बाड़ी में लेकर आये व जवारों का पूजन अर्चन कर विसर्जन हेतु लगे चार पहिया वाहन में जवारों को रखा गया।
उमड़ा जनसैलाब:- माता को विदाई देने बसस्टैंड पर हजारों लोगों का जनसमुदाय उमड़ा व श्रद्धालुओ ने माता को गले लगाकर विदाई दी।
वही माता के रथों का बसस्टैंड पर नगर परिषद द्वारा स्वागत मंच लगाकर नप अध्यक्ष मंगीलाल मुकाती, पार्षदों एवं नप स्टॉफ के साथ प्रेस परिषद अंजड़ के अध्यक्ष राजेन्द्र देवराय सचिव सुनील भावसार द्वारा पुष्प वर्षा कर माता के रथों का स्वागत किया गया
नगर में कई स्थानों पर समाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा जलपान व शीतल पेय की व्यवस्था की गई थी व नगर परिषद द्वारा बसस्टैंड पर एक बड़ी एलईडी लगाई जिसमे माताजी के रथों का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
पर्व के चलते नगर परिषद द्वारा नगर के मुख्य मार्ग पर जल छिड़काव कर साफ सफाई की गई एवं जगह-जगह बिजली के पोल पर हेलोजन लगाकर उचित प्रकाश की व्यवस्था की गई थी।
इस अवसर पर पुलिस प्रशासन के द्वारा विशेष सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इंतजाम किए गए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन