Rajendra Devray / Mon, Apr 7, 2025 / Post views : 210


को लेकर मण्डल अध्यक्ष राजा चौहान के नेतृत्व में स्थानीय यादव धर्मशाला में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया तथा भाजपा के झंडे को फहरा कर उसका पूजन कर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओ का भाजपा का अंगवस्त्र व टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया।
मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि अतिथियो द्वारा पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र का पूजन किया तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
मुख्यवक्ता के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश खंडेलवाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा एक राष्ट्रीय विचारधारा वाली पार्टी है तथा भाजपा जो कहती है वो पूरा करती है जबकि पिछले 70 सालों में कांग्रेस व विपक्षी दलों ने जनता को सिर्फ गुमराह करने का ही काम किया था। आगे उन्होंने कहा कि भाजपा की शुरुआत जनसंघ के समय से हुई थी उसके बाद जनता पार्टी बनी, पश्चात 6 अप्रैल 1980 को भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की अध्यक्षता में भाजपा का गठन हुआ था, जिसका उद्देश्य भारत को समृद्धशाली व उन्नत राष्ट्र बनाना था। जिसका परिणाम आज हम सब देख रहे है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व मे एक शक्तिशाली व उन्नत राष्ट्र के रूप में खड़ा है व सभी कार्यकर्ताओ से एकजुट होकर कार्य करने का आवाहन किया।
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में नप अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती एवं पूर्व सीसीबी उपाध्यक्ष राजेन्द्र भावसार ने भी सम्बोधित करते हुए भाजपा की रीति नीति पर प्रकाश डाला।
तथा मण्डल अध्यक्ष राजा चौहान ने जिला संगठन से प्राप्त सभी कार्यक्रमो के बारे में विस्तार से बताया।
इस दौरान विशेष अतिथि के रूप में लोकतंत्र सैनानी सुरेश जैन, पूर्व मण्डल अध्यक्ष द्वय भरत यादव व भगत सिंह सोलंकी, वरिष्ठ अशोक बंसल, जनभागीदारी अध्यक्ष गौरव जोशी व संगीता जाधव मंचासीन रहे।
कार्यक्रम का संचालन बंटी बंसल व आभार राजा चौहान ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर अरुण परमार, ऋतुराज चौहान, बाघ सिंह मंडलोई, भारत सिंह मंडलोई, पदम परमार, कैलाश हाटड़िया, विनोद शर्मा, अभय जैन, राजेश सगोरे, अश्विन चौहान, पृथ्वीराज चौहान, लोकेंद्र सिंह तोमर, रामदास कदम, हितेश राठौड़, दीपक सेन सूरज बाथम सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन