नालछा भाजपा ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मजयंती,किया नमन एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत किया वृक्षारोपण,मनाया स्वच्छोत्सव,की साफ सफाई
नालछा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के शुभावसर 17 सितंबर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे "सेवा पखवाड़ा अभियान" के अंतर्गत 25 सितंबर को जनसंघ के संस्थापक और भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मजयंती के अवसर पर भाजपा मंडल नालछा के कार्यकर्ताओं द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजली अर्पित कर उन्हें याद किया गया और उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से चलाए जा रहे "एक पेड़ का के नाम" अंतर्गत वृक्षारोपण भी किया गया साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर स्वच्छोत्सव अभियान चलाकर परिसर के बाहर जगली घास और झाड़ियां उखाड़कर साफ सफाई भी की इस दौरान भाजपा जिला मंत्री पवन कुशवाह,भाजपा नालछा मंडल अध्यक्ष रघु निनामा,बगड़ी मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र चौधरी,नालछा मंडल महामंत्री विनोद ठाकुर,वरिष्ठ संतोष राठौड़,अजजा मोर्चा जिला मंत्री भोजपाल दरबार,विधायक प्रतिनिधी डॉक्टर महेश यादव,दिलीप राजपूत,युवा मोर्चा जिला पदाधिकारी निखिल ग्वाल,जीरापुरा सरपंच कैलाश मावी,मंडल उपाध्यक्ष सोनू मंडवाल,मुन्नालाल दरबार,आकाश कुशवाह,महेश जाट,शैलेंद्र ठाकुर,सचिन दायमा सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मोजूद थे