नालछा/ नालछा के पास प्राचीन विराजित चौसठजोगनी माता जी एवं बावनभेरुजी दर्शन हेतु आज उमड़ेगी मालवा और निमाड के श्रद्धालुओ लोगों की भीड़ लगाएंगे मानसरोवर में आस्था की डुबकी
निमाड़ के श्रद्धालुओं की माने जाने वाली कुलदेवी माता जी के यहां गणगौर समाप्ति के बाद जीरापुर माताजी के दर्शन हेतु बड़ी दूर-दूर से हजारों की संख्या मेंश्रद्धालुआते हैं आज की रात मानसरोवर में स्नान करके पूजा पाठ चलती रहेगी कई तांत्रिक आकर बाहरी हवा का प्रताड़ित लोगों का माताजी के द्वार पर झाड़ फूंक करते हैं मानसरोवर में डुबकी लगवाते हैंलोगों को विश्वास है कि यहां से कहीं पीड़ित परिवारों को लाभ मिलता है
मालवा सेवा समिति नालछा द्वारा भजन संध्या का भव्य आयोजन आज रात्रि को 8:00 बजे से किया जाएगा भजन गायक जीतु वोहरा रतलाम एवं उनके साथियों द्वारा रंगारंग नाटक के साथ भजनों की प्रस्तुति दी जावेगी
मालवा सेवा समिति के सदस्यों के द्वारा पूर्ण तैयारी कर ली गई है उक्त समिति के सदस्यों एवं प्रदेश टुडे के हेड सुनील शर्मा एवं संतोष राठौड़ राजेश राठौर पूर्ण रूप से व्यवस्था करने में रात दिन लगे हुए हैं उक्त सदस्यों का सराहनीय कार्य रहता हैप्रति वर्ष समिति द्वारा यह आयोजन किया जाता है आने वाले भक्त एवं आसपास के ग्रामीण माता बहनों और बच्चे एवं पुरुष एवं युवा आकर भजन संध्या का पूर्ण रूप से श्रवण करते हैं आनंद लेते हैं
*