Rajendra Devray / Sun, Mar 16, 2025 / Post views : 205
👉 *ग्रामीणों को मांगलिक कार्यक्रम के लिए नहीं मिल पा रहा है विक्रम सामुदायिक भवन*
👉 *आयोजन के लिए ग्रामीण होते हैं परेशान*
👉 *ग्रामीणों की मांग मांगलिक कार्यक्रमों के लिए दिया जाए सामुदायिक भवन*,
👉 *आदिम जाति संस्था का संचालन नियत स्थान पर हो*
नालछा/ग्राम पंचायत नालछा के अंतर्गत विक्रम सामुदायिक भवन जन सुविधा हेतु पूर्व राज्यसभा सांसद माननीय विक्रम वर्मा के द्वारा स्वीकृति देकर निर्माण कराया गया था।
जिसका उपयोग मांगलिक कार्य हेतु पंचायत मैं निर्धारित सशुल्क राशि जमा कर आम जनता उपयोग में लेते आ रहे हैं।
किंतु ग्राम पंचायत के सरपंच मोहन डावर द्वारा बिना पंचायत प्रस्ताव ठहराव की स्वीकृति के बिना एवं बिना शुल्क लिए शासकीय उचित मूल्य दुकान को दे दिए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश हे वो को असुविधा हो रही है एवं पंचायत का आर्थिक रूप से नुकसान किया जा रहा है। जबकि उचित मूल्य दुकान हेतु सेवा सहकारी समिति का भवन निर्मित है एवं पूर्व भवन ने दुकान संचालित थी उक्त भवन मरम्मत करके उपयोग करने लायक हैं।उसकी और सरपंच ने ध्यान नहीं दिया।
*मांगलिक भवन के विस्तार के लिए पूर्व सांसद ने दी राशि*
वर्तमान विक्रम समुदायमांगलिक भवन विस्तार करने हेतु गत वर्ष माननीय तत्कालीन सांसद छतर सिंह दरबार द्वारा निर्माण हेतु रुपए 20 लाख स्वीकृत करके कार्य प्रारंभ कर निर्माण किया जा रहा है। सरपंच के द्वारा मनमानी के तरीके से कार्य करने शासन से जो सुविधा दी गई थी ग्रामीणों उससे वंचित किया गया है। ग्रामीणों की मांग है कि उक्त मांगलिक भवनसे शीघ्र उचित मूल्य की दुकान हटाई जावे अन्यत्र शासकीय सेवा सहकारी समिति का भवन निर्मित है उसमें संचालन किया जाए
ग्रामीणों की मांग है आने वाले माह मैं मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाएंगे और जनता परेशान हो जाएगी
सरपंच महोदय से इस संबंध में चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि वर्षा ऋतु के समय हितग्राहियों को लंबी दूर जाना पड़ता था उनकी परेशानी को दूर करने के लिए अस्थाई तौर पर मांगलिक भवन में शासकीय उच्च मूल्य की दुकान संचालित करने का निशुल्क भवन दिया गया था
मेरे द्वारा प्रबंधक सेवा सहकारी समिति नालछा को भवन को खाली करने के हेतु पत्र लिखा है किंतु आज तक कार्रवाई नहीं हुई
शीघ्र ग्रामीणों की मांग पर विक्रम सामुदायिक भवन खाली करा कर जन सुविधा के लिए प्रदाय किया जाएगा
भविष्य में इस प्रकार की पूर्णावृति नहीं होगी इसका विशेष ध्यान रखा जाए ग्रामीणों ने इसकी मांग की है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन