सनावद / लायनवाद के उद्देश्यों के अनुरूप सेवा कार्य किए जाएंगे और नए लायंस क्लब खोले जाएंगे ताकि सेवा के क्षेत्र को विस्तार दिया जा सके।
ये बातें लायंस क्लब सनावद सिटी के नव निर्वाचित अध्यक्ष पंकज जटाले ने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कहीं। जटाले ने आगामी सामाजिक गतिविधियों की रूपरेखा पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।सेवा से वंचित क्षेत्रों तक रचनात्मक सामाजिक गतिविधियों का प्रसार करने के लिए आसपास के नगरों में नवीन क्लब खोले जाएंगे।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित सचिव ला.उर्मिला जैन,कोषाध्यक्ष श्याम महाजन,सहसचिव कमल पटेल, झोन चेयर पर्सन जाकिर हुसैन अमी,प्रथम उपाध्यक्ष हेमा रांका,रमेश राठौर, डॉ.सुरेश रांका,डॉ.कमलेश चौधरी,डॉ.शैलेंद्र चौकड़े,शिवानी मौर्य,विशाल चौधरी,धर्मेंद्र सोलंकी,राजेश जैन,वर्षा जैन,अनिल चौधरी सहित बड़ी संख्या में लायन सदस्य उपस्थित थे।