Rajendra Devray / Mon, Apr 7, 2025 / Post views : 221

को
चैत्र नवरात्रि में पूजन एवं पाठ ध्यान व दान का विशेष महत्व है। इसी क्रम में चैत्र नवरात्रि में राम नवमी के पावन पर्व पर 12 वर्षों से मां चौसठ योगिनी भक्त मंडल के द्वारा फरियाली खिचड़ी का वितरण किया जाता रहा है। जिसमें युवा एवं ग्रामीण जन बढ़ चढ़ कर सहयोग प्रदान करते है इस वर्ष भी लगभग 26 क्विंटल फरियाली खिचड़ी का वितरण किया गया है श्रद्धालु माँ 64 योगिनी 52 भैरू के दरबार में हर वर्ष हजारों की संख्या में दूर , दूर से श्रद्धालु स्नान, ध्यान एवं पूजा , पाठ एवं मान, मन्नत उतारने आते है 64 जोगनी माता को निमाड़ की कुलदेवी के नाम से भी जाना जाता है। नवरात्रि में माँ 64 जोगनी और 52 भैरू के दर्शन एवं पूजा अर्चन से अनेक मनोकामनाओं की पूर्ति होती है दर्शन करने के पश्चात श्रद्धालु रामनवमी पर मांडव में भगवान चतुर्भुज श्री राम के दर्शन कर, मेले के आयोजन हेतु नालछा से होकर प्रस्थान करते हैं इसी बीच नालछा नगर में 12 वर्षोसेफलियारी खिचड़ी का वितरण किया जा रहा है लगभग हर वर्ष 20 से 25 क्विंटल फरियाली खिचड़ी का वितरण गणगौर घाट छोटी नदी से किया जाता है इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु बड़े भाव के साथ प्रसाद ग्रहण करते हैं प्रसादी प्राप्त कर श्रद्धालु मांडव के लिए प्रस्थान करते हैं इसमें बड़ी संख्या में युवा एवं ग्रामीण जनों का तन, मन और धन से सहयोग प्राप्त होता है सभी व्यवस्थाओं युवा एवं ग्रामीण जनों के सहयोग से पूर्ण होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन