Rajendra Devray / Mon, Mar 10, 2025 / Post views : 226

गया।
दशहरा मैदान पर लगभग 10 से 12 ढोल आस-पास के गावो से आये थे। जिनमें हजारों की संख्या में महिला, पुरुष बच्चे व बुजुर्ग अपनी परम्परागत वेशभूषा में शामिल होकर मांदल की थाप पर जमकर थिरके एवं एक दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती, तहसीलदार बबली बरडे, नायब तहसीलदार आदित्य प्रताप चौधरी, प्रभारी सीएमओ मयाराम सोलंकी, टीआई नारायण रावल दल बल सहित दशहरा मैदान पर उपस्थित थे।
भगोरिया हाट मेले में बड़ी संख्या के खाने पीने की सामग्री सहित खेल खिलोने, होली के सामान की दुकानें तथा आकाश व नांव झूले आदि मेले में लगे थे जिसमें लोगो ने बैठकर आनंद उठाया।
मांदल की थाप पर जनप्रतिनिधि व अधिकारी भी थिरकने से अपने आप को रोक नही सके तथा नगर परिषद अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती, प्रभारी सीएमओ मयाराम सोलंकी, टीआई नारायण रावल सहित अन्य अधिकारी स्टॉफ के साथ जमकर नाचे एवं भगोरिया का आनंद लिया।
इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज ने सर्वश्रेष्ठ ढोल वादन हेतु तीन पुरस्कार जिसमें प्रथम पुरस्कार 7777, द्वितीय 5555 एवं तृतीय पुरस्कार 2222 रखे थे।
नगर परिषद अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती की और से 5100 रुपये का प्रोत्साहन पुरस्कार भी रखा गया था जिसे आयोजनकर्ता सर्व आदिवासी समाज को भेंट स्वरूप दिया गया।
भगोरिया मेले में जहां पुलिस प्रशासन की चाक चोबन्ध व्यवस्था थी वही नगर परिषद द्वारा भी पेयजल, साफ सफाई आदि की बेहतर व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन