: अंजड़ शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में स्वामी अमूर्तानन्द शासकीय महाविद्यालय अंजड़ में महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान
शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में स्वामी अमूर्तानन्द शासकीय महाविद्यालय अंजड़ में महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा शिक्षक दिवस के भव्य कार्यक्रम मनाया। शिक्षक दिवस कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती पूजन व दीप प्रज्वलित कर शुरुआत हुई। महाविद्यालय के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर जी.अछाले ने सर्व पल्लवी डॉ राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला व शिक्षक दिवस को मनाए जाने का कारण बताया। कार्यक्रम को डॉ एम .एस.मोरी , डॉ.अनिल कुमार सोलंकी डॉ सुरेश काग, प्रो.मीतू मोतियानी, डॉ आरती पवार,डॉ लक्ष्मण राजाने , प्रो.विजय सोनगडे ने भी आशीर्वचन वचनों से संबोधित किया जिसे महाविद्यालय आडिटोरियम हाल में उपस्थित सभी विद्यार्थियों ने ध्यान पूर्वक सुना। विद्यार्थियों की ओर से छात्रा कुं .प्रीति भायल व कुं .पलक पिपलिया ने कविता पाठ कर शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट किया।किया।कार्यक्रम का सफल संचालन नैनन राठौर सह संचालन कुणाल मुकाती ने किया आभार अनीषा राठौड़ ने माना।