*“खेतिया पुलिस को मिली बडी सफलता”*
*थाना खेतिया पुलिस ने बालिका का अपहरण कर बलात्संग करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार*
पुलिस अधीक्षक जिला बड़वानी श्री जगदीश डावर द्वारा लंबित लंबित अपराधो के निराकऱण हेतु समस्त थाना प्रभारीयो को निर्देशित किया गया था ,जिसके पालन मे पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर के निर्देशन व एसडीओपी अनुभाग राजपुर श्री आयुष कुमार अलावा के मार्गदर्शन मे पुलिस थाना खेतिया के अपराध क्रमांक 55/2025 धारा 137(2) 87,64(2),(ढ),265(1) बीएनएस व ¾ , 5L/6 पाँक्सो एक्ट मे फरियादी की नाबालिक लडकी को आरोपी *आरोपी अविनाश पिता नहारसिंह रावतले जाति भील उम्र 19 वर्ष नि. ग्राम भील पट्टी फलिया, राखी खुर्द* व्दारा बहला फुसला कर भगाकर ले जाकर बलात्संग किया था । जिसकी रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया जिसकी तलाश हेतु थाना प्रभारी खेतिया निरी. सुरेन्द्र कनेश को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे जिसके परिपालन मे एक टीम गठित कर आरोपी की तलाश हेतु साक्री जिला धुलिया (महाराष्ट्र) भेजा गया था जिनके द्वारा आरोपी को साक्री से दिनाक 08.04.2025 को गिरफ्तार किया गया है।
*पुलिस की इस कार्यवाही में निरीक्षक सुरेन्द्र कनेश,.सउनि. विक्रमसिह किराड़े, आर 694 धर्मेन्द्र पटेल, आर चा. 468 लीलाशंकर पाटीदार आर 471 शिवराज ,थाना खेतिया , उप निरीक्षक रितेश खत्री (सायबर सेल प्रभारी बड़वानी) प्रआर.180 योगेश पाटील (सायबर सेल बड़वानी) का विशेष सराहनिय कार्य रहा है।*