Rajendra Devray / Mon, Apr 7, 2025 / Post views : 223
श्री अंबिका आश्रम, श्रीबालीपुरधाम मे चैत्र नवरात्र शुक्ल पक्ष के पुष्य नक्षत्र की धर्मराज दशमी तिथी को जनेऊ कार्यक्रम हुआ। 93 ब्राह्मण बटुको का जनेऊ संस्कार श्री योगेश जी महाराज एवम श्री सुधाकर जी महाराज की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जनेऊ पहनने वालों का जीवन सुधर जाता है क्योंकि वह यम, नियम ,संयम ,ब्रह्मश्चर्य के पालन से बाल अवस्था मे संस्कारित हो जाता है , उक्त प्रवचन धार्मिक सत्संग सभा में श्री योगेश जी महाराज ने कही। 16 संस्कारों में से एक जनेऊ संस्कार भी प्रमुख होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन