Rajendra Devray / Tue, Sep 23, 2025 / Post views : 274

उनके साथ कार्यकर्ताओं के साथ प्रमुख दुकानों पर जाकर भारत सरकार द्वारा जी एस टी की दरों में आई कटौती का पर्चा देकर घटी दरों पर समान का व्यापार व्यवसाय करने का अनुरोध करते हुए कहा कि सरकार आमजन को खाद्य सामग्री सहित अन्य उपयोग में आने वाली सामग्री सस्ती होने से राहत होगी। नवरात्रि व दीपावली त्यौहार पर स्वदेशी समान का उपयोग कर भारत को आत्मनिर्भर की बनाने में सहयोग प्रदान करे। विदेशी सामान का उपयोग नहीं करे। उन्होंने स्थानीय दुकानदारों से कहा कि मैं भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी का संदेश आप तक पहुंचाने आई हु। विदेशी सामान का बहिष्कार कर स्वदेशी सामान का उपयोग कर भारत देश को मजबूती प्रदान करेगा। व्यापारी सफ़कत दाउदी ने सांसद महोदया से कृषि सामग्री सहित फर्टिलाइजर्स पर जीएसटी की दर को कम करवाने की बेटी की गई।इस अवसर पर स्थानीय सरपंच सकरी मौर्य, मंडल महामंत्री डिंपू राठौड़, पूर्व उपसरपंच जितेंद्र प्रसाद वाणी, राठौड़ समाज अध्यक्ष राजेश राठौड़, भाजपा नेता मनीष माली, जयदीप राठौड़, मुकेश वाणी, सज्जन मौर्य, मेहबूब पठान, सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पूर्व राठौड़ धर्मशाला में कार्यकर्ताओं द्वारा सांसद श्रीमति अनीता नागर सिंह चौहान को पूपशपत गुच्छ भेंटकर स्वागत अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन