Rajendra Devray / Wed, Jan 28, 2026 / Post views : 359


विद्यालय की परम्परा के अनुसार इस वर्ष ग्राम जुजा खेड़ी में प्रभात फेरी निकाली गयी. प्रभात फेरी में सबसे आगे घोड़े पर झाँसी की रानी, अपने लाव लश्कर के साथ थी. बीच में स्काउट गाइड की परेड उनके पीछे सरस्वती जी की झांकी, और अंत में नर्मदा जी की झांकी थी. ग्राम जुजा खेड़ी के सरपंच महोदय ने प्रभात फेरी का स्वागत पुष्प वर्षा से किया.
नर्मदा जी की झांकी पर माँ नर्मदा को प्रदूषण से बचाने वाले स्लोगन लिखें गए थे. इसी झांकी के साथ चल रही बालिकाओं ने एक नुक्कड़ नाटिका भी प्रस्तुत की और लोगों से अपील की कि, नर्मदा जी में शवों की राख, निर्माल्य, घरेलु आपशिष्टो को न बाहएं. इस झांकी का निर्माण विद्यालय के संचालक जयनलाल पटेल के नेतृत्व में मीनाक्षी पाटीदार, नेहा राठौर, जयश्री राठौर, रागिनी यादव, श्रद्धा प्रजापत, श्रद्धा बिरला, नीतू बिरला, भावना खांडे, आयुषी बिरला, प्रियांशी बिरला, कशिश शाह और विविता प्रजापत ने किया.
परेड का नेतृत्व विश्वास देवराय ने किया और कमांड शिक्षक कमलसिंह तंवर ने दी.
विद्यालय में परेड की सलामी प्राचार्य श्री महेश बिरला ने ली. ध्वज फहराया.
अपने उदबोधन में गणतंत्र दिवस का महत्व बताया और शिक्षकों और शिक्षर्थियों से अपने विजन और स्टार्टअप पर चर्चा की . विद्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों श्री कमलसिंह तंवर, पंकज देवराय, कुमारी मीनाक्षी पाटीदार और श्रीमती कला द्विवेदी और विद्यार्थियों विश्वास देवराय, सुजल सूर्याल, सचिन देवले, रागिनी यादव, नेहा राठौर, खुशी हैँचा, भूमिका शाह आदि को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम का संचालन विज्ञान शिक्षक पंकज देवराय ने किया और आभार श्री परसराम सेन ने माना.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन