Rajendra Devray / Thu, Sep 25, 2025 / Post views : 256
मनावर।। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी जिला धार ग्रामीण द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान संगोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार व केंद्रीय मंत्री सांसद सावित्री ठाकुर उपस्थित हुई। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार ने कर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलने वाली हमारे संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता भारत के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार हर वर्ग के लिए दिन रात कार्य कर रही है। वर्तमान में 22 सितंबर से जीएसटी की नई दरे लागू हुई है। जिससे पूरे देश में क्रांतिकारी बदलाव हो रहे हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा, कि भारतीय जनता पार्टी सर्वे भवंतु सुखिनः के मंत्र को आत्मसात करती है और हम बिना भेदभाव के सभी वर्ग के लोगों के हित में कार्य कर रहे हैं। हम जाती पंथ मजहब में लोगों को बांटने का कार्य नहीं करते। आयोजन के पश्चात कविता पाटीदार व्यापारियों से मिलने उनके प्रतिष्ठानों पर भी पहुंची। जहां पर उन्होंने व्यापारियों से चर्चा की। कई व्यापारी जीएसटी की दरें कम होने की खुशी व्यक्त करते दिखाई दिए और राज्यसभा सांसद को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। इस दौरान धार ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार ने स्वागत भाषण में अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, कि हमारा लक्ष्य सदैव संगठन को मजबूत करने एवं आमजन की सहायता का रहता है और इसी उपलक्ष्य में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 में जन्मदिवस के अवसर पर हमारे द्वारा 75 यूनिट से अधिक रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए संगठन के सभी कार्यकर्ता आज सुबह से कार्य कर रहे हैं। आयोजन में गोकुलधाम गौशाला समिति का विशेष योगदान रहा। जिसके लिए आयोजन में मुख्य अतिथियों द्वारा समिति सदस्यों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन