Rajendra Devray / Sun, Oct 5, 2025 / Post views : 270
वाराणसी, देवनाथपुर में स्थापित गोल्डन स्पोटिग क्लब की ओर से शनिवार को मां दुर्गा की प्रतिमा का भव्य विसर्जन किया गया विदाई से पहले महिलाओं ने पारंपरिक सिंदूर खेला की रस्म निभाई और चेहरे पर सिंदूर की लाली लिए श्रद्धालु मां के आंचल में खोए दिखाई दिए चारों ओर जय माता दी की जयकारे गुज उठी शाम 6:00 बजे देवनाथपुर की सकरी गलियों से मां की प्रतिमा को शोभा यात्रा के रूप में निकला गया श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा करते हुए माता की आरती उतारी भावभीनी विदाई दी विसर्जन यात्रा लगभग ढाई किलोमीटर लंबी रही जिसे पूरा करने में करीब 3 घंटे का समय लगा,प्रतिमा जब-गदौलिया चौराहे पर पहुंची को परंपरा के अनुसार पांच फेरों की परिक्रमा लगाई गई ढोल नगाड़ों की धाप और जय माता दी के नारों से पूरा इलाका गुज उथा, इसके बाद रंग बिरंगी अतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा विसर्जन के लिए आगे बढा मैदागिन स्थित कंपनी बाग मंदाकिनी कुंड करीब 10:00 बजे प्रतिमा कंपनी बाग पहुंची जहां श्रद्धालुओं लोगों की उपस्थिति में मां की प्रतिमा का विधवक पूजा आरती कर विसर्जन किया गया, सुरक्षा दृष्टि से पांच थाना पुलिस फोर्स तैनात रही विसर्जन के दौरान श्रद्धालुऔ ने दोनों हाथ जोड़कर मां से प्रार्थना की मां अगले वर्ष पुनः पधारना और सबके जीवन में सुख समृद्धि बरसाना,इस अवसर पर गोल्डन क्लब के सभी पदाधिकारी एवं सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे, श्रद्धालुओं की भीड़ और भक्ति भाव ने माहौल को अलौकिक बना दिया |
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन