Fri, 06 Nov 2026
Breaking News
राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ पुलिस का अवैध फटाका संग्रहण करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध बड़ा एक्शन | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ नगरी माता मंदिर में मांगलिक भवन निर्माण हेतु मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए 20 लाख रुपये | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर विकासखण्ड समन्वयक सचिन त्रिवेदी सम्मानित | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : पानसेमल में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए एवं अनियमितताओं पर स्पॉट फाइन लगाया | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : अनुशासन और एकरूपता का संदेश लेकर नालछा की सड़कों पर निकला आर एस एस का भव्य पथ संचलन | सन्नी माली संपादक : धार जिले के धर्मपुरी में जूनियर कन्या छात्रावास की अधीक्षिकाके साथ मारपीट थाने पहुंचा मामला | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : वरला बोर पड़वा के खेत में लहलहा रही थी गांजे की अवैध फसल, बड़वानी पुलिस ने ड्रोन से खोज निकाले 1,716 पौधे बड़ीकार्यवाही | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा 64 योगिनी मंदिर में 11 गांवों की भजन मंडलियों ने एक मंच पर बांधा समां, देर रात तक गूंजे भक्ति के स्वर | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : कलेक्टर जिला दण्डाधिकारी, जिलाधार के द्वारा सम्पूर्ण जिला में पेयजल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित, नलकूप खनन पर प्रतिबंध | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : प्रभारी पुलिस अधीक्षक विनोदकुमार सिंह ने किया थानाअंजड़ का औचक निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था और पेंडिंग मामलों की समीक्षा | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ पुलिस का अवैध फटाका संग्रहण करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध बड़ा एक्शन | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ नगरी माता मंदिर में मांगलिक भवन निर्माण हेतु मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए 20 लाख रुपये | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर विकासखण्ड समन्वयक सचिन त्रिवेदी सम्मानित | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : पानसेमल में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए एवं अनियमितताओं पर स्पॉट फाइन लगाया | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : अनुशासन और एकरूपता का संदेश लेकर नालछा की सड़कों पर निकला आर एस एस का भव्य पथ संचलन | सन्नी माली संपादक : धार जिले के धर्मपुरी में जूनियर कन्या छात्रावास की अधीक्षिकाके साथ मारपीट थाने पहुंचा मामला | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : वरला बोर पड़वा के खेत में लहलहा रही थी गांजे की अवैध फसल, बड़वानी पुलिस ने ड्रोन से खोज निकाले 1,716 पौधे बड़ीकार्यवाही | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा 64 योगिनी मंदिर में 11 गांवों की भजन मंडलियों ने एक मंच पर बांधा समां, देर रात तक गूंजे भक्ति के स्वर | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : कलेक्टर जिला दण्डाधिकारी, जिलाधार के द्वारा सम्पूर्ण जिला में पेयजल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित, नलकूप खनन पर प्रतिबंध | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : प्रभारी पुलिस अधीक्षक विनोदकुमार सिंह ने किया थानाअंजड़ का औचक निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था और पेंडिंग मामलों की समीक्षा | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ पुलिस का अवैध फटाका संग्रहण करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध बड़ा एक्शन | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ नगरी माता मंदिर में मांगलिक भवन निर्माण हेतु मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए 20 लाख रुपये | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर विकासखण्ड समन्वयक सचिन त्रिवेदी सम्मानित | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : पानसेमल में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए एवं अनियमितताओं पर स्पॉट फाइन लगाया | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : अनुशासन और एकरूपता का संदेश लेकर नालछा की सड़कों पर निकला आर एस एस का भव्य पथ संचलन | सन्नी माली संपादक : धार जिले के धर्मपुरी में जूनियर कन्या छात्रावास की अधीक्षिकाके साथ मारपीट थाने पहुंचा मामला | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : वरला बोर पड़वा के खेत में लहलहा रही थी गांजे की अवैध फसल, बड़वानी पुलिस ने ड्रोन से खोज निकाले 1,716 पौधे बड़ीकार्यवाही | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा 64 योगिनी मंदिर में 11 गांवों की भजन मंडलियों ने एक मंच पर बांधा समां, देर रात तक गूंजे भक्ति के स्वर | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : कलेक्टर जिला दण्डाधिकारी, जिलाधार के द्वारा सम्पूर्ण जिला में पेयजल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित, नलकूप खनन पर प्रतिबंध | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : प्रभारी पुलिस अधीक्षक विनोदकुमार सिंह ने किया थानाअंजड़ का औचक निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था और पेंडिंग मामलों की समीक्षा |

राजेंद्र देवराय प्रधान संपादक : पहाड़ी जंगलों में बड़वानी पुलिस का ‘ऑपरेशन ग्रीन स्ट्राइक’, अवैध गांजा खेती पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

Rajendra Devray

Rajendra Devray / Sun, Sep 13, 2026 / Post views : 177

पहाड़ी जंगलों में बड़वानी पुलिस का ‘ऑपरेशन ग्रीन स्ट्राइक’, अवैध गांजा खेती पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई
Share:

पहाड़ी जंगलों में बड़वानी पुलिस का ‘ऑपरेशन ग्रीन स्ट्राइक’, अवैध गांजा खेती पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

👉 400 से अधिक पुलिसकर्मियों की 12 टीमों ने 19 गांवों में चलाया सघन सर्चिंग

👉 अभियान, ड्रोन से निगरानी कर 5 अवैध खेतों का किया पर्दाफाश — 23 क्विंटल से अधिक गांजे के पौधे जब्त, 5 मामले दर्ज

बड़वानी जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ बड़वानी पुलिस ने बड़ी और व्यापक कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन ग्रीन स्ट्राइक’ के तहत दुर्गम पहाड़ी एवं जंगल क्षेत्रों में अवैध गांजे की खेती का पर्दाफाश किया है।

पुलिस के अनुसार यह जिले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक है।

अभियान के दौरान 23 क्विंटल से अधिक गांजे के पौधे और 11 हजार से अधिक पौधे जब्त किए गए।

मामले में NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत पांच अपराध दर्ज किए गए हैं।

पुलिस मुख्यालय भोपाल के ‘नशे से दूरी है जरूरी’

अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों की खेती और तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में पुलिस महानिरीक्षक ग्रामीण जोन इंदौर श्री अनुराग, पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन सुश्री सिमाला प्रसाद एवं पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में थाना वरला क्षेत्र के दुर्गम इलाकों में यह विशेष अभियान शुरू किया गया।

तीन जिलों की पुलिस ने मिलकर घेरा जंगल-पहाड़

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं एसडीओपी सेंधवा श्री अजय वाघमारे के नेतृत्व में बड़वानी, खरगोन और खंडवा जिले के 400 से अधिक पुलिसकर्मियों की 12 टीमें गठित की गईं। 12 सितंबर को पुलिस टीमों ने थाना वरला क्षेत्र के 19 गांवों में एक साथ सघन सर्चिंग अभियान चलाया।

ग्राम डोकलियापानी, धवलियागीर, बागदरी, टाकियापानी और आड़नदी के दूरस्थ पहाड़ी एवं जंगल क्षेत्रों में ड्रोन की मदद से संदिग्ध स्थानों की निगरानी की गई।

इसके बाद पुलिसकर्मियों ने दुर्गम रास्तों पर पैदल पहुंचकर पांच अलग-अलग खेतों में दबिश दी और वहां अवैध रूप से उगाई जा रही गांजे की फसल को जब्त किया।

👉 वन भूमि पर हो रही थी गांजे की खेती

👉 पुलिस के मुताबिक जब्त किए गए खेत वन भूमि पर स्थित हैं।

इन खेतों के पट्टाधारियों एवं कब्जाधारियों की जानकारी वन विभाग से प्राप्त की जा रही है। संबंधित व्यक्तियों की पहचान होने के बाद उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

एक के बाद एक पांच बड़ी जब्तियां

पुलिस द्वारा दर्ज प्रकरणों में अलग-अलग मात्रा में गांजे के पौधे जब्त किए गए हैं।

इनमें अपराध क्रमांक 224/2026: 1,110 पौधे, करीब 2 क्विंटल 800 किलोग्राम, अनुमानित कीमत ₹10 लाख।

अपराध क्रमांक 225/2026: 1,136 पौधे, करीब 1 क्विंटल 44 किलोग्राम, अनुमानित कीमत ₹7 लाख से अधिक।

अपराध क्रमांक 226/2026: 2,100 पौधे, 3 क्विंटल से अधिक, अनुमानित कीमत ₹15 लाख से अधिक।

अपराध क्रमांक 227/2026: 11 हजार से अधिक पौधे, 10 क्विंटल से अधिक, अनुमानित कीमत ₹33 लाख।

अपराध क्रमांक 228/2026: 11 हजार से अधिक पौधे, 10 क्विंटल से अधिक, अनुमानित कीमत ₹50 लाख।

पुलिस के अनुसार जब्त फसल का कुल अनुमानित मूल्य एक करोड़ रुपये से अधिक है।

दो दिनों में 9 प्रकरण, 34 क्विंटल से अधिक अवैध मादक पदार्थ जब्त

पुलिस के अनुसार 10 सितंबर को ग्राम शक्करकुआ-बोरपड़ावा में भी चार खेतों से 6 हजार से अधिक गांजे के पौधे जब्त किए गए थे।

इस कार्रवाई को मिलाकर महज दो दिनों में कुल 9 प्रकरण दर्ज कर 34 क्विंटल से अधिक अवैध मादक पदार्थ जब्त किया जा चुका है।

इन पुलिस अधिकारियों और जवानों की रही अहम भूमिका

अभियान की सफलता में डीएसपी श्री अनिल बामनिया, डीएसपी श्री कैलाश चौहान, रक्षित निरीक्षक श्री गजेंद्र निंगवाल एवं श्रीमती उषा सिसौदिया सहित थाना प्रभारी नारायण रावल (वरला), ओमप्रकाश चौंगड़ (सेंधवा ग्रामीण), सौरभ बाथम (जुलवानिया), पी.के. मुवेल (ठीकरी), वीरबहादुर सिंह (निवाली), सुखलाल भंवर (खेतिया) सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

साथ ही उपनिरीक्षक रामकृष्ण लोवंशी (सिलावद), विकास बेनल, रविंद्र चौकले, प्रकाश राय सहित बड़वानी, खरगोन, खंडवा एवं डीआईजी कार्यालय के पुलिस बल ने अभियान में सक्रिय योगदान दिया।

बड़वानी पुलिस की इस कार्रवाई से पहाड़ी और जंगल क्षेत्रों में छिपकर की जा रही अवैध गांजे की खेती करने वालों में हड़कंप की स्थिति है।

पुलिस ने स्पष्ट संकेत दिया है कि मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement