: नालछा/ मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष अनुसार अक्षय तृतीया पर होने वाले जिला स्तरीय मुख्यमंत्री कन्या दान योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह के अंतर्गत धार जिले के 13 जनपदों में मुख्यमंत्री कन्यादान सामूहिक विवाह के होंगे आयोजन
नालछा/ मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष अनुसार अक्षय तृतीया पर होने वाले जिला स्तरीय मुख्यमंत्री कन्या दान योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह के अंतर्गत धार जिले के 13 जनपदों के हितग्राहियों का मुख्यमंत्री कन्यादान सामूहिक विवाह हेतु जनपद पंचायत उमरबन नियत स्थान केसरपुरा फाटा तय किया गया है दिनांक 30 अप्रैल 2025 को होने जा रहा है कार्यक्रम मे सन्मिलित होना है
उक्त कार्यक्रम मैं मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कन्याओं को आशीर्वाद देने हेतु उपस्थित होंगे
इस तारताम्य मैं जनपद पंचायत नालछा के अंतर्गत विवाह में सम्मिलित होने वाले हितग्राहियों के कुल आवेदन संख्या 346 प्राप्त हुए थे जिसमें से जांच करने के बाद पात्र हितग्राही कुल संख्या 250 का पंजीकृत किया गया 96आवेदन अ पात्र पाए गए जिनको निरस्त किया गया इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी पीथमपुर द्वारा जनपद मुख्यालय पर बैठक लेकर समीक्षा की गई उक्त जानकारी जनपद पंचायत नालछाकार्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई