Rajendra Devray / Fri, Sep 18, 2026 / Post views : 41
नालछा के पूर्व पंचायत समन्वयक अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा का निधन, गांव में शोक की लहर
नालछा। नालछा निवासी, भूतपूर्व पंचायत समन्वयक अधिकारी एवं सीएमओ मनोज शर्मा के पिता श्री ओमप्रकाश शर्मा का आकस्मिक निधन हो गया। निधन का समाचार सुनते ही ग्राम में शोक की लहर छा गई।
श्री शर्मा लंबे समय तक ग्राम पंचायत नालछा के सचिव रहे। उन्होंने ग्राम में जनहित के कई कार्य किए। समाज में एवं ग्राम में उनकी एक अलग पहचान थी। वे मिलनसार एवं शांत स्वभाव के धनी व्यक्ति थे, उन्हें "मंत्री जी" के नाम से जाना जाता था।
आज उनकी शव यात्रा निज निवास से मुक्तिधाम तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं ब्राह्मण समाज के लोग शामिल हुए। मुक्तिधाम पर शोक सभा आयोजित की गई, जहां सभी ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोक सभा में विनोद इंदुरकर, दीपक शर्मा, कांतिलाल शर्मा, मनोज ग्वाल, विनोद ठाकुर ने उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। पुत्र मनोज शर्मा ने मुखाग्नि दी।
ॐ शांति।
रिपोर्ट - कांतिलाल शर्मा, पुलिस पब्लिक न्यूज़, नालछा
मो. 9424024528
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन