Rajendra Devray / Mon, Feb 2, 2026 / Post views : 385




ताकि कृषकों के जीवन में खुशहाली आ सके। उक्त बाते कलेक्टर श्रीमति जयति सिंह ने जिले के विकास कार्यो एवं महत्वपूर्ण अभियोनों की विस्तृत समीक्षा के दौरान कही। बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गयेः-
ऽ बैठक में जिले के उन्नतशील कृषकों से चर्चा कर प्राकृतिक एवं जैविक खेती को प्रोत्साहित करने एवं तिलहनी फसलों एवं मूुंगफली फसल के उत्पादन क्षेत्र को बढ़ाने के संबंध में चर्चा की गई। इस संवाद में कृषकों ने अपनी कृषि पद्धति और मार्केटिंग एवं अन्य समस्याओं को भी रखा। कलेक्टर ने उक्त के संबंध में उप संचालक कृषि को कार्ययोजना बनाकर इस दिशा में कार्य करने के निर्देश दियें
ऽ बैठक में उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विभाग को फार्मर आईडी के पंजीयन के संबंध में अगले 15 दिवस में कृषि अमले द्वारा कार्य कर प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिये। कृषि संगोष्ठी के माध्यम से गतिविधियां संचालित कर कृषकों को जागरूक करे।
ऽ रोजगार संगी पोर्टल में पंजीयन के संबंध में लक्ष्य अनुरूप कार्य करने के निर्देश जिला रोजगार अधिकारी को दिये।
ऽ जिला पंचायत सीईओ को बैठक में पंचायतों द्वारा वृद्धावस्था पेंशन, सिकलसेल पेंशन, विधवा पेंशन की पेडेंसी को कर कर प्रकरणों को निराकृत करने के निर्देश दिये।
ऽ संकल्प से समाधान अभियान केी समीक्षा करते हुए बताया गया कि जिले में 78062 आवेदन इस अभियान अंतर्गत दर्ज हुए है, जिन्हे निरंतर निराकृत किया जा रहा है। जिसमें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंति छोर पर खड़े व्यक्ति को प्राप्त हो रहा है।
ऽ स्वास्थ्य विभाग के कार्यो की समीक्षा कर कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को टीबी स्क्रीनिंग हेतु चिन्हांकित किये गये अत्याधिक प्रभावित 60 ग्रामों एवं वार्डो में कान्टेक्ट ट्रेसिंग कर मरीजों को समुचित लाभ देने हेतु निर्देशित किया। साथ ही एएनसी पंजीयन को बढ़ाने, आयुष्मान कार्ड बनाये जाने में वृद्धि और बाल वैभव की सुविधा पर विशेष जोर देने के निर्देश दिये।
ऽ बैठक में क्रियाशील पंचायत, स्कूल भवन, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, सड़क सुरक्षा, सीएम हेल्प लाइ्रन में गुणवत्तापूर्ण निराकरण आदि के संबंध में भी निर्देश दिये।
इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री काजल जावला, संयुक्त कलेक्टर श्री रवि वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन