Rajendra Devray / Thu, Jan 8, 2026 / Post views : 298

कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने बीती रात शासकीय जनजातीय कन्या आश्रम बघाड़ी मे रात्रि विश्राम किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने छात्राओं को दी जा रही मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने शयन कक्षों की स्वच्छता, पेयजल की उपलब्धता और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि छात्राओं को रहने और पढ़ने में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।निरीक्षण का सबसे विशेष पल वह रहा जब कलेक्टर श्रीमती सिंह ने बच्चों के बीच पहुंचकर उनके साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया। भोजन की गुणवत्ता स्वयं परखने के साथ ही उन्होंने बच्चों से खुलकर बात की।उन्होंने बच्चों से उनके शौक, खेलकूद और भविष्य के लक्ष्यों के बारे में संवाद किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से पूछा कि क्या उन्हें आश्रम में कोई समस्या आ रही है। कलेक्टर के इस आत्मीय व्यवहार से आश्रम की छात्राएं उत्साहित नजर आईं ,उन्होंने आगे बढ़ कर अपना परिचय दिया और दैनिक गतिविधियों उनके बारे में भी बताया।श्रीमती सिंह ने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ने और जीवन में ऊंचे लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन