Rajendra Devray / Sat, Mar 22, 2025 / Post views : 217
भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक पर बड़वानी के नेमीनाथ भगवान से भगवान आदिनाथ के चरणों तक भव्य ऐतिहासिक पद यात्रा
बड़वानी( निप्र) जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभ देव का जन्म कल्याणक माघ कृष्ण नवमी को दिनांक 23 मार्च 2025 को है इस अवसर पर दिगंबर जैन युवा संघ द्वारा परम पूज्य राष्ट्र उन्नायक भारत गौरव गणआचार्य विराग सागर जी महाराज के मूल संघ के परम पूज्य गणधर श्रमण विवर्धन सागर जी एवं प्रवर्तक श्रमण मुनि श्री विश्व नायक सागर जी महाराज संघ एवं गणिनि आर्यिका विशिष्ट श्री माताजी ससंघ कुल 25 साधु संघ के मंगल आशीर्वाद से बड़वानी स्थित दिगंबर जैन मंदिर के नेमीनाथ भगवान के चरणों से एक भव्य विशाल पद यात्रा विश्व की प्रथम सबसे बड़े आदिनाथ भगवान के चरणों तक बावनगजा सिद्ध क्षेत्र पर जाएगी ,जिसमे पूरे निमाड़,मालवा से जैन धर्म के श्रावक श्राविका आयेंगे ,पूरे पद यात्रा में जैन धर्म के भगवान आदिनाथ के भजनों एवं नारे ढोल ढमाकों के साथ निकलेगी सिद्ध क्षेत्र बावनगजा जी पर चतुर्विध संघ के सानिध्य में भगवान आदिनाथ के चरणों में अभिषेक और शांतिधारा संपन्न होगी ,साथ ही मुनि श्री विवर्धन सागर जी और गणिनी आर्यिका श्री विशिष्ट श्री माताजी के मंगल आशीर्वाद प्रवचन होंगे, उसके पश्चात तलहटी में मुनि संघ की आहार चर्या सम्पन्न होगी एवं क्षेत्र के आस पास के ग्रामीणों को भोजन प्रसाद का आयोजन चंदा देवी ,नेमीचंद जी संजय कुमार जैन धामनोद परिवार द्वारा कराया जाएगा,बावनगजा ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद दोशी ने संपूर्ण निमाड़,मालवा,महाराष्ट्र,गुजरात,राजस्थान, के श्रावकों से इस महान पुण्य कार्य और पद यात्रा में शामिल हो कर सफल बनाने की अपील की है साथ है साथ ही ट्रस्ट कमेटी द्वारा भव्य ऐतिहासिक पद यात्रा का स्वागत सम्मान भी क्षेत्र पर किया जाएगा।
बड़वानी के युवा वर्ग इस पल को ऐतिहासिक बनाने के लिए जोर शोर से भिड़े हुए है और सभी से अपील की है कि इस पद यात्रा में शामिल हो कर भगवान आदिनाथ के सिद्ध भूमि में दर्शन, चतुर्विध संघ के दर्शन,27 मुनियों को आहार दान,पूजन ,अभिषेक आदि का धर्म लाभ लेने की अपील की ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन