*परशुराम जयंती पर ब्राह्मण दल हैदरगढ़ निकालेगा शोभायात्रा*
आगामी परशुराम जयंती के लिए ब्राह्मण दल द्वारा बैठक आयोजित की गई, जिसमें हैदरगढ़ सहित क्षेत्र से पधारे ब्राह्मण दल के सदस्यों ने हैदरगढ़ में परशुराम जयंती पर शोभा यात्रा 1 मई को निकालना निश्चित किया और कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई जिसमें 1 मई को हैदरगढ़ सहित क्षेत्र के ब्राह्मण समाज जन को शोभा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए अनुरोध किया और बताया की शोभायात्रा राज मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग से होते हुए रॉयल कान्वेंट स्कूल पहुंचेगी!!