Rajendra Devray / Tue, Apr 29, 2025 / Post views : 240
प्रतापगढ़ जिला कलक्टर श्रीमती अंजलि राजोरिया और जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के द्वारा पहलगाम जम्मू कश्मीर में हुई आतंकी घटना को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्थित अभय कमांड सेंटर और पुलिस कन्ट्रोल रूम का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ब्रिजेश कुमार पण्ड्या अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबतसिंह वृताधिकारी धरियावद नानालाल सालवी उपस्थित रहे। कलक्टर और पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रभारी अभय कमांड से शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों तथा शहर के हालात के बारे में जानकारी ली गयी। प्रतापगढ शहर में चल रही भागवत कथा तथा पुरे जिले के हालात का अभय कमांड सेंटर से निरीक्षण किया गया। पहलगाम आंतकी घटना के बाद से शहर में सभी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के लिये निर्देशित किया गया। पुलिस कन्ट्रोल रूम को भी कोई भी घटना घटित होने पर तुंरत उच्चाधिकारियों को अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन