Rajendra Devray / Wed, Jan 7, 2026 / Post views : 306

*आधार अपडेट की मुश्किल हुई हल:*
UDID कार्ड बनाने की राह में आधार अपडेट न होना सबसे बड़ी बाधा थी। बालक के बैठने में असमर्थ होने और तकनीकी दिक्कतों के कारण बड़वानी और बडदा के आधार केंद्रों पर प्रयास असफल रहे। इसके बावजूद हार नहीं मानी गई और मोहीपुरा पंचायत में ही तकनीकी विशेषज्ञों के साथ मिलकर लगातार प्रयास किए गए। अंततः देर शाम आधार अपडेट होने के बाद अब बालक को शासन की दिव्यांगता पेंशन प्राप्त हो सकेगी। इस मानवीय कार्य की क्षेत्र में काफी सराहना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन