Rajendra Devray / Mon, Mar 24, 2025 / Post views : 218


को लगाया फोन, मौके पर पहुंची फायर ने संभाली व्यवस्था,
ग्राम काकलपुरा और ग्राम कुराडिया, मैं गेहूं के खापों में आग लग गई हालांकि समय पर फायर ब्रिगेड के पहुंचने से आग पर काबू पा लिया गया, और बड़ा नुकसान होने से बच गया जिन स्थानों पर आग लगी थी, उसके नजदीक गेहूं की फसल पक कर तैयार खड़ी थी, अगर आग खड़ी फसल की ओर बढ़ती तो बड़ा नुकसान हो सकता था, हालांकि अब स्थिति सामान्य है, प्रत्यक्ष दर्शियों ने तुरंत मांडू नगर परिषद में फायर ब्रिगेड को संपर्क किया और तीनों स्थानों पर आग पर काबू पाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नालछा निवासी रमेश कुशवाहा के ग्राम काकलपुरा स्थित 5 बीघा गेहूं के खापों में अज्ञात कारणों से आग लग गई, समय पर फायर ब्रिगेड के पहुंचने से नजदीक खड़ी गेहूं की फसलों में बड़ा नुकसान होने से बच गया, यही किस्सा ग्राम कुराडिया में भी हुआ गेहूं के खापों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया, पास में ही गेहूं की फसल पक कर तैयार खड़ी थी कृषक विनोद इंदुलकर ने बताया कि दोपहर 1:30 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई, आसपास के कृषक मौके पर पहुंचे और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना की फायर ब्रिगेड के समय पर पहुंचने से बड़ा नुकसान होने से बच गया, तीन स्थानों पर लगी आग पर पाया काबू फायर ब्रिगेड मांडू के कर्मचारी नूरु खान ने बताया कि नालछा ब्लॉक के काकलपुरा कुराडिया और बगड़ी मैं आग लगने की सूचना मिली सूचना मिलते ही, हम मौके पर पहुंचे काकलपुरा, कुराडिया और बगड़ी मैं पहुंच कर आग पर काबू पाया अब स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन