Rajendra Devray / Sat, Mar 22, 2025 / Post views : 214


कर महिला मोर्चा की महिला कार्यकर्ताओ ने हर्षोउल्लास के साथ फाग उत्सव मनाया व फूलों व गुलाल से होली खेलकर एक दुसरो को गुलाल लगाया। भाजपा आईटी सेल प्रभारी प्रिया पंवार ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा को दोबारा अरुंधति मारवाड़ी ब्राम्हण समाज की अध्यक्ष बनने पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओ ने पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया।
इस अवसर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा ने कहा कि होली हमारे सनातन धर्म की प्राचीनतम संस्कृति का हिस्सा है जो युगों युगांतर से मनाई जा रही है यह सामाजिक समरसता का भाव सिखाती है। सनातन धर्म के सभी समाजजन एक जुट होकर आपस में एक दुसरे को गुलाल लगाते है। फाग उत्सव मनाने का उद्देश्य भी यही है कि सभी एक जाजम पर बैठकर इस रंग भरे त्यौहार को मनाए।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष रानी शिंदे, आईटी सेल प्रभारी प्रिय पंवार, आशा, मोना, प्रीति, नंदिनी, मधु, नंदा, कमलाबाई, जयाबाई, राधा, गंगाबाई, लता बाई, कविता सहित अनेक बहने उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन