नगर परिषद अंजड़ में नए सीएमओ ने मोहन अलावा ने किया पद भार ग्रहण
नगर अंजड़ में आज दोपहर 12 बजे नगर परिषद में सीएमओ मोहन अलावा ने विधिवत पद भार ग्रहण किया इसके बाद नवागत सीएमओ ने नगर परिषद के अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती से भेट कर विधिवत कार्य प्रभार ग्रहण कर परिषद के पूरे स्टाफ से परिचय प्राप्त किया साथ ही पार्षद मनोज शर्मा ,राजेंद्र मंडलोई प्रवीण पाटीदार के साथ मुलाकात कर नगर अंजड़ की जानकारी ली परिषद की समस्त शाखाओं के प्रभारीयो से मुलाकात कर जानकारी प्राप्त की साथ ही आपस में मिलजुलकर कार्य करने की बात कही पुलिस पब्लिक न्यूज चैनल से चर्चा कर बताया कि नगर में समस्या पर त्वरित निराकरण करना नगर को स्वच्छ बनाए रखना शुद्ध पेयजल उपलब्ध करना हमारी प्रथम प्राथमिकता रहेगी नगर की जनता समय पर सभी करो का भुगतान करे नगर परिषद का सहयोग करें हम नगर की समस्या जनता की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करेंगे हमारे जनप्रतिनिधि और हमारे समस्त कर्मचारी इस काम में निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं