Rajendra Devray / Sat, Jan 10, 2026 / Post views : 310

घिसाजी जी व बाबूलाल जी राठौर के भाई रविंद्र व स्वर्गीय भरत के पिताजी रणछोड़ जी राठौर का प्रभूमिलन हो गया मृत्यु पश्चात रक्त ज्योति मंच सिंघाना की सक्रियता से व परिवार की सहमति से नेत्रदान का निर्णय लिया गया । नेत्रदान-महादान के इस पुनीत कार्य हेतु रक्त ज्योति मंच सिंघाना द्वारा एम.के. इंटरनेशनल आई बैंक इंदौर के बड़वानी प्रभारी डॉक्टर चक्रेश पहाड़िया* को सूचना दी उन्होंने अपनी टीम के साथ पहुंच कर नेत्रदान की प्रक्रिया पूर्ण की । रणछोड़ जी की आंखें *दो अंधेरी जिंदगियों को रोशन करेगी । दुख की इस घड़ी में परिवार द्वारा लिया गया निर्णय समाज में प्रेरणा का उदाहरण है । जो अन्य समाज जनों को भी प्रेरित करता रहेगा नेत्रदान जैसे कार्य के लिए समाज में नई सोच के साथ-साथ जागरूकता आवश्यक है । राठौर परिवार को बहुत-बहुत साधुवाद परमपिता परमात्मा आपके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें साथ ही दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें |
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन