Rajendra Devray / Tue, Mar 25, 2025 / Post views : 216
हिंद की सेना समिति ने नालछा में अमर वीर बलिदानीयो की याद में बलिदान दिवस मनाया गया
नालछा/नगर में हिंद की सेना समिति द्वारा 23 मार्च को नरसीह मंदिर परिसर में बलिदान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ताओं के द्वारा देश के लिए शहीद भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव के बलिदान को याद करते हुए उनकी वीरता और बलिदान बारे में बताया गया । कार्यक्रम में बाबा सत्यनारायण मौर्य ने देश की रक्षा स्वदेशी अपनाने को लेकर मौजूद लोगों को संकल्प दिलवाया। देश की रक्षा सुरक्षा मैं हमेशा तत्पर रहने का आह्वान किया।
जिसमें सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर पूजन अर्चन कर दीप प्रज्वलित किया गया।
आयोजन में मातृशक्ति, बड़ी संख्या में युवा और वरिष्ठजनो की उपस्थिति रही। आयोजन को लेकर नगर में पिछले 15 दिनों से तैयारियां की जा रही थी।घर घर जाकर निमंत्रण पत्र वितरित किए गए थे।
इनकी रही उपस्थित
देश के महान क्रांतिकारियों की याद में हुए इस कार्यक्रम मुख्य वक्ता बाबा सत्यनारायण मौर्य जिला संयोजक सामाजिक सद्भाव समिति धार से जसवीर भाटी थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक कालुसिंह ठाकुर ने की।मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा, विशेष अतिथि भूतपूर्व सैनिक बुद्धिचंद सोलंकी, समाजसेवी विजय राठौड़, और नगर के वरिष्ठ समाजसेवी मोहनलाल जी शर्मा मंचासिन थे। आयोजन में मुख्य वक्ता श्री जसबीर जी भाटी ने वर्तमान चुनौतियां और हमारे देश पर बलिदान हुए मां भारती के सपूतों के बारे में बताया।
विधर्मी हमारी संस्कृतियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं
वहीं आयोजन देश के जाने-माने वक्ता बाबा श्री सत्यनारायण मौर्य जिन्होंने देश में किस प्रकार विधर्मी हमारी संस्कृति, हमारे मान बिंदुओं पर ठेस पहुंचा रहे हैं, विस्तार से बताया और इन चुनौतियों से किस प्रकार निपटा जाए इसके बारे में भी बताया। बाबा मौर्य ने लव जिहाद को रोकने के लिए आयोजन में मौजूद मात्र शक्तियों व बेटियों को भी समझाया।
संकल्प और श्रद्धांजलि के साथ हुआ समापन
आयोजन में बाबा मौर्य द्वारा देश की रक्षा और स्वदेशी अपनाना वह देश हित में कार्य करने का संकल्प दिलवाया इस दौरान भारत मां को श्रद्धांजलि स्वरुप सभी के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई।आयोजन के मुख्य संरक्षक डॉ महेश यादव, संयोजक सुनीत यादव, सहसंयोजक अरुण शर्मा मौजूद रहे, वही आयोजन का संचालन सहसंयोजक पत्रकार नीरज कुशवाह के द्वारा किया गया वही आभार सहसंयोजक रितेश सेन के द्वारा माना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन