मनावर नगर पालिका परिषद द्वारा वर्ष 2025- 26 का अनुमानित एवं वास्तविक बजट मंगलवार को आयोजित परिषद की बैठक में प्रस्तुत किया गया जिसमें नगर पालिका की सभी मदों से आय 65 करोड़ 24 लाख 37000 तथा व्यय 65 करोड़ 55 लाख 45000 दर्शाया गया जिसमें 5% संचित निधि 6843600 तथा नगर पालिका को 48400 रुपए लाभ का बजट पारित किया गया। नगर पालिका द्वारा इस बार जल कर में 20% की राशि की वृद्धि की गई अब घरेलू कनेक्शन पर ₹120 प्रतिमाह जल कर देना होगा नगर पालिका द्वारा नगर के विकास के लिए अनुदान एवं अंशदान पर 51 करोड़ 55 लाख 65000 का प्रावधान रखा है इसी प्रकार माननदी बैराज पर डेम में पानी का संग्रहण बढ़ाने हेतु 5 करोड रुपए का प्रावधान रखा गया है जिसमें पुराने डैम के ऊपर रिजर्वॉयर बनाकर पानी संग्रहण की क्षमता बढ़ाई जावेगी ।नगर के विभिन्न वार्डों में रोड एवं नाली निर्माण कॉलोनी का विकास आदि भी किया जाना है इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार ने कहा कि यह नगर के विकास का बजट है जिसके माध्यम से हम मनावर शहर को पूर्ण विकसित शहर बनाएंगे बजट में कई प्रकार के प्रावधान रखे गए हैं इस दौरान नगर पालिका सीएमओ संतोष चौहान नगर पालिका उपाध्यक्ष रेनू शर्मा पार्षद नारायण सोनी लोकेश मुकाती, कैलाश राठौड़ ,लक्ष्मी जाट, जिमी सवनेर, रूपेश चौहान मांगीलाल सांवले,ममता नामदेव ,रेखा मकवाना ,अनीता सिंगार राजेश कुशवाहा यस कामठे सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।