Rajendra Devray / Sat, Mar 8, 2025 / Post views : 254

पर्यटन नगरी मांडू में शनिवार को अशर्फी महल जामी मस्जिद चौक में भगोरिया हाट लगा। यहां विदेशी सैलानियों पर आदिवासी संस्कृति का ऐसा रंग चढ़ा कि वह खुद को रोक ना सके और मांदल की थाप और बांसुरी की धुन पर उन्होंने जमकर नृत्य किया। यहां उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने देश के लोगों को यहां की आदिवासी संस्कृति के फोटो भेजे वहीं वीडियो कॉलिंग के माध्यम से पूरे परिदृश्य को दिखाया।
विभिन्न मंचों से हुआ स्वागत
भाजपा के मंच से विधायक कालू सिंह ठाकुर, कांग्रेस के मंच से पूर्व विधायक पांची लाल मेड़ा नगर परिषद के मंच से अध्यक्ष प्रतिनिधि जयराम गवार, और जनजाति मंच से कार्यकर्ताओं द्वारा सभी नृत्य दलों का स्वागत कर सम्मानित किया गया। इधर नायब तहसीलदार राहुल गायकवाड मांडू थाना प्रभारी राम सिंह राठौड़ नालछा थाना प्रभारी राहुल चौहान आदि पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन