Rajendra Devray / Wed, Mar 19, 2025 / Post views : 216


नई दिल्ली आज रामलीला मैदान पर यूनाइटेड फोरम ऑफ एलआईसी एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया इंडिया के द्वारा आईआरडीए एवं एलआईसी के खिलाफ विशाल धरना प्रदर्शन आंदोलन किया गया
इस आंदोलन के अंदर भारतीय जीवन बीमा निगम लियाफी के अध्यक्ष रणवीर शर्मा एवं पूरे भारत से लियाफी इंडिया के समस्त पदाधिकारी एवं संपूर्ण भारत के अंदर भारतीय जीवन बीमा निगम के 113 मंडल कार्यालय से आए करीब एक लाख से अधिक अभिकर्ताओं के द्वारा अपनी मांगों को लेकर जंगी प्रदर्शन किया गया
रामलीला मैदान के ऊपर इस जंगी प्रदर्शन के अंदर कई राज्यसभा सांसद एवं लोकसभा सांसद भी सम्मिलित हुए
और भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ताओं की जो समस्या है उससमस्या को लेकर उन्होंने भी अपने स्तर पर राज्यसभा और लोकसभा के अंदर एलआईसी के अभिकर्ताओं के हितों पर हो रहे हैं कुठारा घात पर सरकार को घेरा एवं सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि एलआईसी देश की सबसे बड़ी कम्पनी हे जिसने आजादी के बाद कई बार सरकारों को वित्तीय सहायता दी है
यह पब्लिक सेक्टर की सबसे बड़ी वित्तीय कंपनी हे जिसके ऊपर आज पूरा विश्व भरोसा करता है और यह सफलता एलआईसी को केवल अभिकर्ताओं के कारण ही प्राप्त हुई है
लेकिन आज एलआईसी और आईआरडीए मिलकर अभिकर्ताओ के हितों पर जो कुठाराघात कर रहे हैं जो अभिकर्ताओं का उनका भविष्य खराब करने की कोशिश कर रहे हैं है उसका विरोध करते हे
साथ ही देश की आर्थिक स्थिति को भी खराब करने की कोशिश कर रहे हैं
इसका हम विरोध करते हैं
और देश की सर्वोच्च पंचायत राज्यसभा और लोकसभा में भी हम इस मुद्दे को उठाएंगे वहीं भारतीय जीवन बीमा निगम लियाफी फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर शर्मा ने भी कहा कि यह समय अभिकर्ताओं के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होने का समय है सभी अभिकर्ताओं एकजुट हो और इस संघर्ष को हमें और तेज करना पड़ेगा
अभी तो यह अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है की बात करते हुए रणवीर शर्मा ने कहा कि आज हमारे इस मंच पर देश के सर्वोच्च सांसदों का आना एक मिनी संसद के रूप में जाना जाएगा अभीकरताओ के लिए आज हमारे सांसद हमारे धरना स्थल पर आए सभी सांसदों ने हमारे अभिकर्ताओं की समस्या को समझा है उनका भी आभार मानते हे
दूर और दूरस्थ क्षेत्रों से आए सभी अभिकर्ताओं का उन्होंने आभार माना इस अवसर पर इंदौर मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र सुराणा एवं भारत के प्रत्येक राज्य से सभी मंडलों के अध्यक्ष इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन