गणगौर की पाती का हुआ नगर भ्रमण
मनावर । गणगौर पर्व पर नगर में आद्यगौड़ ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने फूल पाती निकाली।जो घनश्याम महाराज की बाड़ी से नगर भ्रमण के बाद पुनः बाड़ी पहुंची। इस अवसर पर महिलाएं अपनी परंपरागत ड्रेस में सज-धज कर शामिल हुई।माताजी की पाती में दुल्हा शालिनी शर्मा और दुल्हन मोना शर्मा बनी थी।माताजी की पाती में मधु शर्मा ,तृप्ति शर्मा, प्रीति शर्मा,प्रभा शर्मा, प्रेमा चौबे, कृष्णा शर्मा,वंदना शर्मा,आरती शर्मा, मेघा शर्मा ,पप्पी सारण आदि महिलाएं शामिल थी।
फोटो।