Rajendra Devray / Mon, Apr 28, 2025 / Post views : 221






*गंभीर रूप से घायल एक युवक को उपचार के लिए इंदौर किया रेफर दो का उपचार जिला चिकित्सालय धार में किया जा रहा है*
*घटना में बाल बाल बचे ग्रामीण, कई बाराती हुए गंभीर घायल*
*घटना के बाद मचा अपरा तफरी का माहौल, घायलों में मची चीख पुकार,
*मौके पर एसडीओपी मोनिका सिंह एवं थाना प्रभारी राहुल चौहान पहुंच
बगड़ी/धार मांडू मार्ग पर बगड़ी फाटे पर सोमवार को एक बारातियों से भरी पिकअप वाहन असंतुलित होकर एक चाय होटल मैं घुसकर पलटी खा गई। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि पलक झपकते ही तेज गति से पिकअप वाहन आया और गैरेज के बाहर खड़ी दूपहिया वाहन को टक्कर मारते हुए पानी पतासे की ठेला गाड़ी को चपेट में लेते हुए बिजली का पोल तोड़कर चाय होटल में जा घुसा सयोग वस तीनों ही दुकानों पर ग्रामीण मौजूद थे लेकिन इस हादसे में सभी बाल-बाल बच गए। इधर इस हादसे में बारातीयों को चोट लगी है। जिन्हें जिला चिकित्सालय भेजा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सलकनपुर से मानपुर की ओर बारात जा रही थी इसी में पिकअप वाहन में भी बाराती बैठे हुए थे तभी बगड़ी फाटे चौराहे की कुछ ही दूरी पर तेज गति से आता हुआ वाहन असंतुलित हो गया और देखते ही देखते हैं सड़क के दूसरी ओर दुकानों में घुसने लगा पिकअप वाहन से पंकज जायसवाल के गैरेज के बाहर खड़ी चार दोपहिया वाहन को टक्कर मारने के बाद राजकुमार प्रजापत के पानी पतासे की थैला गाड़ी को चपेट में ले लिया। इसके बाद बिजली के पोल को तोड़ते हुए रामेश्वर शंकरलाल की चाय होटल में घुसकर पलट गया।
*मची अपरा तफरी, बाल बाल बचे ग्रामीण*
घटनास्थल पर चाय होटल संचालक रामेश्वर शंकर लाल ने बताया कि मैं दुकान पर ग्राहक को चाय दे रहा था तभी सामने से पिकअप वाहन तेज गति से आते हुए दुकान की तरफ दिखा वैसे ही मेरी पत्नी संतोष बाई व ग्राहक दौड़कर दुकान में घुस गए इतनी देर में पीकप वाहन दुकान में घुस गया। जिसमें पूरी दुकान का सामान टूट गया वह दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई। पलक झपकते ही सब कुछ हो गया कुछ समझ में नहीं आया बस घटना से बाल बाल बच गए।
*दर्द से तड़प उठे बाराती*
घटना के तुरंत बाद बड़ी संख्या में वहां ग्रामीण पहुंच गए थे।इधर इस दुर्घटना में कई बाराती गंभीर रूप से घायल हुए जो की दर्द से तड़प रहे थे। बारातियों में चीख पुकार मच गई थी। घबराए हुए बाराती भी रोने लगे थे। स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला।
*एसडीओपी पहुंची घटनास्थल पर*
बारातियों से भरी पिकअप वाहन की दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद धामनोद एसडीओपी मोनिका सिंह थाना प्रभारी राहुल चौहान सहित नालछा पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया वहीं मौके की स्थिति को भी देखा।
*108 एंबुलेंस से भेजा जिला चिकित्सालय*
दुर्घटना के तुरंत बाद 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया।वाहन में सवार तीन अजय भावसिंह ग्राम चिकितिया, बबलू गुलशिह ग्राम पिपलीमाल और रोहित प्रकाश सलकनपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत धार के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। जिसमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन