Rajendra Devray / Sun, Jan 11, 2026 / Post views : 315
नालछा/आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से नालछा थाना प्रभारी कैलाश बारिया के नेतृत्व में नालछा नगर में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान करीब 40 से अधिक पुलिसकर्मी कदमताल करते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरे और आमजन को सुरक्षा का संदेश दिया।
फ्लैग मार्च नगर के प्रमुख बाजारों, मुख्य मार्गों एवं नगर के विभिन्न क्षेत्रों से निकाला गया, जिससे लोगों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बना। थाना प्रभारी कैलाश बारिया ने बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए यह फ्लैग मार्च आयोजित किया गया है, ताकि असामाजिक तत्वों में भय और आम नागरिकों में भरोसा कायम किया जा सके।
उन्होंने नगरवासियों और ग्रामीणों से अपील की कि सभी लोग आपसी भाईचारे और शांति के साथ अपने-अपने त्योहार मनाएं तथा किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
फोटो
नालछा में आगामी त्योहारों को लेकर नालछा में पुलिस का फ्लैग मार्च निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन