*थाना राजपुर पुलिस ने हाथी गेट राजपुर पर खड़ी आयशर से 60 नग जींस पेंट चोरी करने वाले 03 आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार कर जेल भेजा*
दिनांक 21.03.2025 को फरियादी समीर पिता शाबिर खान निवासी राजपुर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह इंदौर से अपनी आयशर ट्रक में परचुन का सामान भरकर रात में निकला था और 19.03.2025 को सुबह करीब 08:00 बजे राजपुर पहुंचा। उसने आयशर ट्रक को दिन दयाल काम्पलेक्स, हाथी गेट के पास खड़ा कर दिया था और सामान को तिरपाल से ढककर रस्सी से बांध दिया था। इसके बाद वह घर चला गया। 20.03.2025 को सुबह 08:00 बजे जब वह ट्रक के पास गया, तो देखा कि तिरपाल खुला हुआ था। ट्रक में रखे सामान की चेकिंग करने पर उसने पाया कि दो खाद की थैलियों में रखे जींस के 60 नग चोरी हो गए थे। उसने आसपास तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उसने यह रिपोर्ट दर्ज करवाई कि कोई अज्ञात बदमाश उसकी आयशर ट्रक से तिरपाल हटाकर कुल 60 नग जींस पेंट चोरी कर ले गया है। इस पर अपराध क्रमांक 185/25 धारा 305(ख) बी.एन.एस. के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़वानी पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर ने राजपुर थाना प्रभारी को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल पाटीदार के मार्गदर्शन में व राजपुर थाना प्रभारी श्री विक्रमसिंह बामनिया के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर से सूचना मिली कि तीन लड़के राजपुर में दुकानों पर जींस पेंट बेचने की बात कर रहे हैं। इसके बाद, टीम ने राजपुर कस्बे में संदिग्धों को पकड़ा और उनसे पूछताछ की। उन्होंने अपना नाम अर्जुन, मंगल और कान्हा बताया। पूछताछ में आरोपियों ने आयशर से जींस पेंट चोरी करना कबूल किया और उन्हें अपने-अपने हिस्से का सामान मंगल के घर में छिपाकर रखने की जानकारी दी। आरोपियों के कब्जे से कुल 60 नग जींस पेंट, जिनकी कीमत ₹70,000 थी, जप्त की गई। आरोपियों को माननीय न्यायालय राजपुर के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया गया और उन्हें केंद्रीय जेल बड़वानी भेजा गया।
*गिरफ्तार आरोपियों के नाम:*
1.अर्जुन पिता मनोहर वास्कले, जाति भील, उम्र 26 वर्ष, निवासी दिवानबैड़ी, राजपुर
2.मंगल पिता छतरसिंह निहाल मानकर, उम्र 27 वर्ष, निवासी दिवानबैड़ी, राजपुर
3.कान्हा पिता दिलीप निहाल मानकर, उम्र 19 वर्ष, निवासी दिवानबैड़ी, राजपुर
*जप्त माल: 60 नग जींस पेंट, कुल कीमत ₹70,000*
*पुलिस की इस कार्यवाही में निरीक्षक विक्रमसिंह बामनिया उपनिरीक्षक छन्नुलाल चौहान सउनि गजेन्द्रसिंह ठाकुर प्रधान आरक्षक रितेश राठौर आरक्षक गुणीराम पंवार आरक्षक राजकुमार अंचल आरक्षक गेंदालाल सिसोदिया की सराहनीय भूमिका रही।*