Rajendra Devray / Thu, May 1, 2025 / Post views : 223





हैदरगढ़ में भगवान परशुराम जयंती की शोभायात्रा आज धूमधाम से मनाई गई शोभायात्रा राज मंदिर से प्रारंभ होकर हैदरगढ़ के प्रमुख मार्गो से निकाली गई जगह जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया
इस अवसर पर सर्व ब्राम्हण समाज के तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली गई अधिक गर्मी को देखते हुए शोभायात्रा शाम 5 बजे से शुरू की गई भगवान परशुराम के स्वरूप की शोभायात्रा भगवा ध्वज लहराते हुवे निकाली गई राजमंदिर से शोभायात्रा प्रारंभ की गई जिसमे ब्राह्मण समाज की महिलाएं पुरुष व बच्चे सम्मिलित हुए शोभायात्रा हैदर गढ़ के प्रमुख मार्गो से होते हुए रॉयल कॉन्वेंट स्कूल पहुंची शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया इसके बाद पूजा पाठ व आरती की गई इस शोभायात्रा में डीजे ढोल बाजे की थापों के बीच युवक युवती नाचते गाते जय परशुराम के जयकारे लगाते नजर आए
समस्त क्षेत्रीय ब्राह्मण समाज के लोगों ने शोभायात्रा में भाग लिया
शांति समाज को संगठित और एकत्रित रहने की
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन