Rajendra Devray / Mon, Mar 31, 2025 / Post views : 30

मांडू/पर्यटन नगरी मांडू के गाड़ी दरवाजा एवं कमानी दरवाजे के समीप मालीपुरा की पहाड़ी पर देर रात से जंगल में भीषण आग लग गई। हालांकि यह वन परी क्षेत्र धामनोद वन रेंज के भारूड़पुरा बीट में आता है। लेकिन मांडू की सूरमय में वीदीयो से जुड़ा हुआ है। ऐसे में देर रात को धू धू कर जंगल जलता हुआ देखा गया है। आग की लपटे दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी। आग लगने से वन परी क्षेत्र की बहुमूल्य संप्रदाय भी जल गई है वहीं वन्य प्राणी को भी खतरा बना हुआ हैं। इधर मांडू वन विभाग के अधिकारी भुवानशिह मंडलोई का कहना है कि देर शाम 7:00 बजे वनरक्षक रमेश गावर चौकीदार को भेज कर आग बुझा दी गई थी। यह वन परी क्षेत्र धामनोद के भारूड़पुरा मैं आता है। जबकि रात 11:00 बजे जंगल में भीषण आग देखी गई है। रात को मांडू से आने जाने वाले लोगों ने जलते हुए वन परी क्षेत्र के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल किए हैं। बता दें कि लगातार मांडू से जुड़े हुए वन परी क्षेत्र में आग लगने की घटनाएं हो रही है जिसके कारण वन परी क्षेत्र में बहुमूल्य संपदा का तो नुकसान हो ही रहा है वही वन्य प्राणियों के लिए भी संकट बना हुआ है। समय रहते जंगल क्षेत्र में जो आगे की घटनाएं हो रही है उसे रोकना जरूरी है।
आग लगने से प्रकृति को हो रहा है नुकसान
मालीपुरा की पहाड़ी पर गार्ज व्यू बना हुआ है। जहां से मांडू आने वाले पर्यटक यहां की हरियाली वह प्राकृतिक सौंदर्य को निहारते हैं। सेल्फी व वीडियो फोटो लेकर यादों को सहेजते है। ऐसे में आग की घटनाएं यहां के प्राकृतिक सौंदर्य को नुकसान पहुंचा रही है। जिससे कि यहां प्राकृतिक सौंदर्य को देखने आने वाले पर्यटकों को भी निराशा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन