*जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत वन विभाग द्वारा प्राचीन जल संरचनाओ को पुनर्जीवित करने के लिए ग्रामीणों के सहयोग से चला गया अभिय
नालछा/वन विभाग के वन मंडलाधिकारी अशोक कुमार सोलंकी के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र में जल गंगा अभियान अंतर्गत वन विभाग के अमले एवं ग्राम भीलबरखेड़ा के ग्रामीणों के द्वारा संयुक्त रूप से जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं वन्यप्राणियो के पेयजल व्यवस्था हेतु प्राचीन जल संरचनाओं को पुनर्जीवित करने के लिए सामूहिक रूप से कार्य किया गया जिसका सकारात्मक परिणाम बारिश के दिनों में देखने को मिलेगा।
विभाग द्वारा जिसमें जल संरक्षण हेतु पुराने कुएं बावड़ियों की सफ़ाई एवं जीर्णोद्धार, बोरी बंधान, झिरारी निर्माण आदि कार्य कर ग्रामीणों को जल के संरक्षण हेतु प्रेरित किया। उक्त कार्य में वन परिक्षेत्र मांडू के अधिकारी कमलेश प्रसाद मिश्रा, परिक्षेत्र सहायक मांडव विनोद यादव, वन परिक्षेत्र का समस्त स्टाफ एवं ग्राम वन समिति के अध्यक्ष रमेश दगड़िया ग्राम पंचायत भीलबरखेड़ा के सरपंच सीताराम गिनावा, उपसरपंच कमल कटारे एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
27एन एल सी 03
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत वन विभाग द्वारा प्राचीन जल संरचनाओ को पुनर्जीवित करने के लिए ग्रामीणों के सहयोग से चला गया अभियान