Rajendra Devray / Wed, Mar 12, 2025 / Post views : 215
विभाग संघ चालक सुरेंद्र मंडलोई के आतिथ्य में व अधिवक्ता व समिति अध्यक्ष राजेन्द्र श्रीवास की अध्यक्षता में मंगलवार रात्रि 8 बजे सम्पन्न हुई।
जिसमे आगामी 16 मार्च, रविवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रांगण में होने वाली व्याख्यानमाला को लेकर विस्तार से चर्चा की गई व आयोजन को सफल बनाने हेतु विभिन्न प्रकार की समितियां बनाकर सदस्यों को दायित्व सौंपे गए।
उल्लेखनीय है कि आगामी 16 मार्च, रविवार को स्वामी अमूर्तानंद सेवा न्यास द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद व्याख्यानमाला समिति के तत्वावधान में सप्तम व्याख्यानमाला का आयोजन किया जा रहा है जिसमे मुख्य वक्ता के रूप में प्रज्ञा प्रवाह संयोजक (प्रचारक) विनय दीक्षित "पंच परिवर्तन से राष्ट्र परिवर्तन" विषय पर अपने सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे वही कार्यक्रम के विशेष अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त स्वास्थ चिकित्सा अधिकारी डॉ.जे.पी. पण्डित मंचासीन रहेंगे।
यह दायित्व सौंपे:-
आयोजन को सफल बनाने हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया जिसमें प्रचार प्रसार इस हेतु नगर के प्रमुख चौराहों पर बैनर लगाए गए, आमंत्रण पत्रों का वितरण जिसमे नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र के सभी समाज प्रमुखों, अन्य धार्मिक व सामाजिक संस्था के प्रमुखो तथा नगर के प्रबुद्धजनों से मिलना, टेंट व्यवस्था, मैदान में बैठक व्यवस्था, साउंड व्यवस्था, मंच व प्रकाश व्यवस्था, पेयजल व वाहनों की पार्किंग व्यवस्था, आदि अनेक कार्यो का विभाजन कर समिति सदस्यों को कार्यभार सौंपा गया। वही समिति की महिला सदस्यों को नगर में सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही महिलाओ व युवतियों से सम्पर्क करने के साथ अन्य दायित्व सौपे गए। सभी सदस्य अपने-अपने कार्यो में जुट गए व तैयारीया जोर शोर से की जा रही है।
व्याख्यानमाला समिति ने नगवासियो से आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
फोटो:- बैठक में उपस्थित समिति सदस्य एवं प्रमुख चौराहों पर बैनर लगाते समिति सदस्य। उन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन