Rajendra Devray / Sun, Apr 27, 2025 / Post views : 211
नालछा/पृथ्वी दिवस के उपलक्ष में सीएम राइस विद्यालय नालछा में भविष्य की आवश्यकता जल को बचाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जल संवर्धन और जल संरक्षण के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें जल बचाने के लिए संकल्प दिलवाया गया। जल जागरुकता को लेकर विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें विद्यार्थियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य श्रीमती सरिता सोलंकी के द्वारा किया गया । जल के महत्व पर प्रकाश डालने के लिए विद्यालय के समस्त समर कैंप में सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों को नालछा में स्थित तालाब का भ्रमण करवाया गया जहां पर प्राचीन जल संरचना जिसे मगर मुंह कहा जाता है। उससे किस प्रकार बारिश में तालाब में पानी आता है उसकी रोचक जानकारी दी गई। जिससे बच्चे प्राचीन काल की जल संरचना को देखकर काफी प्रभावित हुए।
जल ही जीवन है इसे सहेजना जरूरी है
प्राचार्य श्रीमती सोलंकी ने बच्चों को कहा कि आज के दौर में जल ही जीवन है इसे सहज ना बहुत जरूरी है। इसलिए अपने घरो में सभी जल को बचाने के लिए प्रयास करें बारिश के दौरान घरों का पानी जमीन में उतारने के लिए भी अपने पालकों को कहकर प्रयास करें।
*विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थी उत्साह के साथ शामिल हुए*
इस कार्यक्रम में बच्चों को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं अर्जित की गई जिसमें विद्यार्थी बड़े उत्साह के साथ शामिल हुए। प्रतियोगिता में मुख्य रूप से क्विज कंपटीशन, ड्राइंग प्रतियोगिता, चित्रकला, रंगोली प्रतियोगिता, लघु नाटिका का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षक नरेंद्र कुमार वर्मा तथा निर्मल इंदुरकर का सराहनीय योगदान रहा।
26एन एल सी 01सीएम राइस स्कूल नालछा में पृथ्वी दिवस पर जल बचाने के लिए विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। इन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन