Rajendra Devray / Sat, Jun 20, 2026 / Post views : 245
क्षेत्रीय विधायक श्री कालुसिंह ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जनकल्याण एवं शिकायत निराकरण शिविर में 106 आवेदन प्राप्त, 60 का मौके पर हुआ निराकरण
नालछा (धार) :- मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले के समस्त विकासखंडों में आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण एवं शिकायत निराकरण शिविर के अंतर्गत गुरुवार को नालछा जनपद पंचायत क्षेत्र के मोगराबाव में खंड स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम माननीय धरमपुरी विधायक श्री कालूसिंह ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक श्री कालूसिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं विकास को समर्पित रहे हैं।

केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार भी जनहित एवं विकास के संकल्प के साथ कार्य करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने अधिकारियों से आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता एवं समयबद्ध तरीके से निराकरण सुनिश्चित करने का आग्रह किया वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नालछा मंडल अध्यक्ष श्री रघु निनामा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार 'सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण' के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है। जनकल्याण एवं शिकायत निराकरण शिविर शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने नागरिकों से शासन की जनहितकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने का आग्रह किया वही जनपद उपाध्यक्ष दिलीप डावर,जनपद सदस्य पवन कुशवाह,मंडल महामंत्री विनोद ठाकुर,सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 106 आवेदन प्राप्त हुए,जिनमें से 60 आवेदनों का त्वरित निराकरण मौके पर ही किया गया। शेष आवेदनों को नियमानुसार संबंधित विभागों को समय-सीमा में निराकरण हेतु प्रेषित किया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार श्रीमती विशाखा चौहान,ग्राम पंचायत मोगराबाव सरपंच श्रीमती सविता रघु निनामा,विधायक प्रतिनिधि अशोक मिरदवाल व डॉ.महेश यादव,जनपद सदस्य प्रभु बारिया व गोकुल गिरवाल, जीरापुरा सरपंच कैलाश मावी सहित ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। शिविर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप डाबर ने विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। मंच संचालन श्री राजेश राठौड़ (शिक्षक) द्वारा किया गया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणजनों की समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही सभी को नशमुक्ति के लिए शपथ भी दिलवाई। कार्यक्रम के अंत में श्री निखिल ग्वाल द्वारा सभी अतिथियों,अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित ग्रामीणजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन